Raipur News: एक स्कूली बच्चे की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने स्कूल जा रहे बच्चों को लिया अपनी चपेट में
Raipur News: रायपुर में आज सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दर्दनाक एक्सीडेंट में एक स्कूली बच्चों की जान चली गई।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तर वाहन ने सड़क किनारे चल रहे दो स्कूली बच्चों को ठोकर मार दी। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना छत्तीसगढ़ क्लब के पास की है।
जानकारी के मुताबिक, लभांडी निवासी अंश सतवानी 14 वर्ष अपनी बहन अनिशा सतवानी 10 वर्ष को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। आज सुबह 7:30 बजे के आसपास छत्तीसगढ़ क्लब के पास बच्चों की वाहन को ट्रैफिक पुलिस की वाहन उठाने वाली गाड़ी ने ठोकर मार दिया। घटना में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों बच्चे सिविल लाइन क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ क्लब के पास पहुंचे ही थे, स्कॉलर स्कूल जाने के लिए मुड़े। इसी दौरान पीछे चल रही ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी उठाने वाली वाहन अनियंत्रित हो गई और वाहन सवार नाबालिग भाई, बहन की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। दर्दनाक घटना में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मैके पर पहुंची और घटना की जानकारी मृतक बच्चों के परिजनों को दी गई। इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में जांच कार्रवाई कर रही है।