Raipur News: बड़ा हादसाः निर्माणाधीन प्लांट का हिस्सा गिरा, कई मजदूरों की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल...

Raipur News: राजधानी रायपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन प्लांट का हिस्सा काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। हादसे में कई मजदूरों की मौत हो गई।

Update: 2025-09-26 12:44 GMT

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गोदावरी स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। घटना में कई मजदूरों के मौत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन प्लांट का कुछ हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। मलबे में कई मजदूर दब गये हैं व कई घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रायपुर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

घटना सिलतरा चौकी क्षेत्र की है। आज दोपहर निर्माणाधीन गोदावरी प्लांट में काम चल रहा था। इसी दौरान प्लांट का हिस्सा काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। बताया जा रहा है कि अचानक निर्माणाधीन प्लांट का हिस्सा काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। मलबे में कई मजदूर दब गये।

जानकारी यह भी मिल रही है कि दर्दनाक हादसे में कई मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गये। घटना स्थल पर पुलिस की टीम पहुंची है और रेस्क्यू का काम जारी है। जानकारी मिली है कि ये हादसा प्लांट के अंदर पिलेट्स बनाने वाली यूनिट में हुआ है।

मलबे को हटाने का काम जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मजदूरों के परिजन भी पहुंचे हैं। प्लांट के बाहर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है। फिलहाल मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी है।

Tags:    

Similar News