रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, बाइक से उछलकर सड़क पर गिरा, दूसरे वाहन ने कुचल दिया...

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ बिलासपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, बाइक चला रहे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Update: 2026-03-30 10:37 GMT

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

बिलासपुर। 30 मार्च 2026|छत्तीसगढ़ बिलासपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, बाइक चला रहे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिश्तेदार के यहां शादी का आमंत्रण देकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

तखतपुर क्षेत्र के ग्राम दर्रीकापा निवासी परसराम पोर्ते (50) पुत्र झुनूराम और उनके रिश्तेदार भरत सिंह ध्रुव (45) पुत्र शिव सिंह के परिवार में शादी होने वाली थी। दोनों रविवार को बाइक में सवार होकर शादी का आमंत्रण देने के लिए निकले थे। दोपहर के समय, बाइक सवार दोनों चोरभट्ठी से अपने गांव दर्रीकापा लौट रहे थे।

बाइक सवार दोनों रिश्तेदार ग्राम नेवरा के पास पहुंचे थे, इस दौरान समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी, जिससे परसराम और भरत सिंह दोनों सड़क पर गिर गए। इस हादसे में परस बाइक से उछलकर सड़क पर आ गिरा। इसी दौरान तेज गति से सामने से वाहन आ रहा था, अज्ञात वाहन ने परस राम को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भरत गंभीर रूप से घायल सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था।

राहगीरों ने कोटा पुलिस को दी जानकारी

राहगीरों ने हादसे की जानकारी कोटा पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परसराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल पड़े भरत को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस फरार वाहन चालक की जानकारी जुटाकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News