छात्रों से मारपीट और दुर्व्यवहार करने वाले हॉस्टल अधीक्षक गिरफ्तार,हॉस्टल में रहने वाले छात्रों में अधीक्षक का है खौफ

CG News: छत्तीसगढ़ बालोद जिले के चिखलाकसा स्थित प्री-मैट्रिक छात्रावास के अधीक्षक को बच्चों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

Update: 2026-03-30 10:05 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

बालोद। 30 मार्च 2026|छत्तीसगढ़ बालोद जिले के नगर पंचायत चिखलाकसा के प्री-मैट्रिक छात्रावास में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का एक गंभीर मामला सामने आने के बाद आरोपी हॉस्टल अधीक्षक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अधीक्षक के व्यवहार से बच्चों में भय आतंक का माहौल देखा जा रहा है।

प्री मैट्रिक छात्रावास के अधीक्षक शुभम साखरे पर आरोप है, हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के साथ मारपीट करते हैं और उन्हें अश्लील गालियां देते हैं। हॉस्टल अधीक्षक के इस व्यवहार से छात्रों में डर और भय का माहौल बना हुआ है। अधीक्षक के इस तरह के व्यवहार की जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकड़ ने कलेक्टर से की है। बोकड़े ने एक वीडियो भी दिखाया जिसमें अधीक्षक बातचीत के दौरान उनके साथ गाली गलौच और दुर्व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है, जब प्रशांत बोकड़े ने अधीक्षक से इस संबंध में बात करने की कोशिश की, तो अधीक्षक ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान उनका आक्रामक रवैया भी देखने को मिला। पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अधीक्षक आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को हॉस्टल पहुंचकर जांच करने और रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। कलेक्टर के निर्देश पर सहायक आयुक्त ने हॉस्टल पहुंचकर छात्रों से बातचीत की। छात्रों की शिकायत के बाद हॉस्टल अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए दल्लीराजहरा थाने में शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने हॉस्टल अधीक्षक को हिरासत में ले लिया है।

Tags:    

Similar News