Begin typing your search above and press return to search.

दो बाइक आपस में टकराई, दोनों चालक की मौके पर मौत, घायल बच्चों का अस्पताल में चल रहा इलाज

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर में हुए सड़क हादसे में दो की मौत हो गई है। दो बाइक आमने-सामने से आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों बाइक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में बैठे दो बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दो बाइक आपस में टकराई, दोनों चालक की मौके पर मौत, घायल बच्चों का अस्पताल में चल रहा इलाज
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

जांजगीर। 28 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ के जांजगीर में हुए सड़क हादसे में दो की मौत हो गई है। दो बाइक आमने-सामने से आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों बाइक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में बैठे दो बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ जांजगीर जिले के दुरपा गांव में दो मोटर साइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना तेज था, दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो बच्चे भी घायल हुए हैं। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है। हरेठी निवासी मनोज केवट (35) एक बच्चे के साथ अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। नकटीडीह निवासी पीयूष टार्जन (20) अपने 14 वर्षीय साथी के साथ पास के गांव करन्नौद घूमने जाने के लिए निकले थे। दोनों की तेज रफ्तार बाइक आपस में आमने-सामने टकरा गईं।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक चालक मनोज और पीयूष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक पर पीछे बैठे दोनों बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद शिवरीनारायण पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना भेज दिया था। पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story