Begin typing your search above and press return to search.

मौत का लाइव VIDEO: ट्रक ने पति-पत्नी और बच्चे को मारी टक्कर, रेलवे एग्जाम देकर लौट रहे थे घर

Durg Accident News: ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है।

Durg Accident News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

दुर्ग 22 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं उसका बेटा और पति घायल हो गए। घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है। यह हादसा पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में स्थित नेशनल हाईवे पर हुआ।

कब और कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, मृतका एन भारती (30) खुर्सीपार की रहने वाली थी। शनिवार को रायपुर में रेलवे परीक्षा देकर बाइक से अपने पति और 4 साल के बेटे के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान भारती की ट्रक के पीछले पहिए के नीचे आकर मौत हो गई। वहीं उसके पति और बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।



हादसे का लाइव CCTV आया सामने

हादसे का लाइव सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें ट्रक चालक लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार में वाहन चलाते दिख रहा है। अचानक हुई टक्कर के कारण बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

सड़क हादसे से बचने के लिए क्या करें?

  • वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहने और सीट बेल्ट लगाएं।
  • वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
  • शराब पीकर वाहन न चलाएं।
  • निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाएं।
  • समय-समय पर अपने वाहन का सर्विसिंग कराएं।
  • टेक ओवर करते वक्त सावधानी बरते।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story