माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल बिलासपुर की प्राचार्या श्वेता सिंह बनी सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या

Update: 2024-10-20 10:48 GMT

रायपुर। माउंट लिट्रा जी स्कूल की प्राचार्या श्वेता सिंह को बैंगलोर में आयोजित ग्लोबल एजुकेशन समिट 2024 में वर्ष की 'सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या' का पुरस्कार दिया गया। जिसका आयोजन ग्लोबल ट्रायम़्फ फाउंडेशन द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि महर्षि ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन ब्रह्मचारी गिरीश जी एवं कर्नाटक विधानसभा सचिवालय की सचिव एम.के.विशालक्ष्मी जी के हाथों से यह सर्वश्रेष्ठ प्राचार्य का पुरस्कार गेस्ट ऑफ ऑनर्स डीआरडीओ के पूर्व साइंटिस्ट डॉ एन. प्रभाकरण एवं ऑनरेरी कंसल जनरल ऑफ वियतनाम के हिज एक्सीलेंसी श्रीनिवास मूर्ति जी की उपस्थिति में श्रीमती श्वेता सिंह को दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर डॉ विनोद तिवारी एवं डॉ संजना तिवारी जी ने प्राचार्या श्वेता सिंह जी को शुभकामनाए दी और बताया कि यह न केवल हमारे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि यह शिक्षा के क्षेत्र में उनकी अद्वितीय मेहनत और समर्पण का प्रमाण भी है।

उन्होंने अपने नेतृत्व में शिक्षा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उन्होंने पाठ्यक्रम में नवाचार, छात्रों के समग्र विकास और सकारात्मक शैक्षिक वातावरण बनाने पर जोर दिया है। उनकी पहल से विद्यालय में न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता बढ़ी है, बल्कि छात्रों में आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव भी विकसित हुआ है।

इस पुरस्कार के माध्यम से उनकी दूरदर्शिता और शिक्षण के प्रति उनके जुनून को मान्यता मिली है। वे हमेशा प्रेरित करती हैं उनकी सोच ने विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों को एक साथ मिलकर काम करने और नए विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। इस उपलब्धि के साथ, वे न केवल हमारे विद्यालय बल्कि पूरे समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। उनके प्रयासों से यह स्पष्ट होता है कि समर्पण और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News