परीक्षा का वक्त और प्रभारी DEO की नियुक्ति, स्कूल शिक्षा विभाग के सिस्टम पर उठे सवाल, कलेक्टर ने जारी किया प्रभारी डीईओ की नियुक्ति आदेश...
School Education News: बोर्ड से लेकर अब होम एग्जाम का दौर छत्तीसगढ़ में शुरू हो गया है। बोर्ड परीक्षा के मौजूदा दौर में जशपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी रिटायर हो जाते हैं और स्कूल शिक्षा विभाग बेपरवाह बना हुआ है।
इमेज सोर्स- NPG News
जशपुर।2 मार्च 2026| बोर्ड से लेकर अब होम एग्जाम का दौर छत्तीसगढ़ में शुरू हो गया है। बोर्ड परीक्षा के मौजूदा दौर में जशपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी रिटायर हो जाते हैं और स्कूल शिक्षा विभाग बेपरवाह बना हुआ है। स्कूली कैलेंडर का यह महत्वपूर्ण दौर और समय है। परीक्षा से लेकर महत्वपूर्ण कार्यों के संचालन के लिए कलेक्टर ने प्रभारी डीईओ की नियुक्ति की है।
बोर्ड से लेकर होम एग्जाम के दौर में जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी 28 फरवरी को रिटायर हो गए। स्कूल शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को इस बात की जानकारी पहले से ही रही होगी। सिस्टम ही ऐसा बना हुआ है कि अफसर से लेकर शिक्षक व कर्मचारियों के रिटायरमेंट की जानकारी बहुत पहले मिल जाती है। सवाल यह उठ रहा है, सिस्टम कहां है और डीईओ की नियुक्ति की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। बोर्ड परीक्षा का दौर चल रहा है। बोर्ड परीक्षा के बाद स्थानीय स्तर पर परीक्षाओं का दौर प्रारंभ हो जाएगा। परीक्षा के संचालन के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और रिजल्ट निकालने का काम होगा। यह पूरा काम सिस्टम के अनुसार होता है। स्कूल शिक्षा विभाग के नजरिए से यह महत्वपूर्ण दौर है। परीक्षा का संचालन और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद परीक्षा परिणाम। अचरज की बात ये कि डीईओ के रिटायरमेंट से पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने पूर्णकालिक डीईओ की नियुक्ति भी नहीं कर पाया है।
क्या है कलेक्टर के आदेश में?
छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, 21 फरवरी 2026 के द्वारा प्रमोद कुमार भटनागर, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर (छ.ग.) का 28 फरवरी 2026 को सेवा निवृत होने के फलस्वरूप नरेन्द्र कुमार सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जशपुर (छ.ग.) को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर (छ.ग.) का प्रशासनिक / वित्तीय प्रभार अगामी आदेश पर्यन्त सौंपा जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
- आदेश की इनको दी गई जानकारी
- सचिव, छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग।
- संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय।
- आयुक्त, सरगुजा संभाग अम्बिकापुर (छ.ग.)।
- संभागीय संयुक्त, संचालक सरगुजा संभाग अम्बिकापुर।
- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर।
- जिला कोषालय अधिकारी जशपुर (छ.ग.)
- सर्व विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जिला जशपुर (छ.ग.) को सूचनार्थ ।
- प्रमोद कुमार भटनांगर जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर।
- सर्व प्राचार्य जिला जशपुर (छ.ग.)।