Begin typing your search above and press return to search.

हेड मास्टर की अटकी पदोन्नति सूची, जेडी ने चार DEO को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, ई एवं टी संवर्ग के पात्र शिक्षकों की सूची अब तक नहीं बनाई

शिक्षा संभाग बस्तर जगदलपुर के अंतर्गत आने वाले चार जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों की बेपरवाही के चलते हेड मास्टर के पद पर पदोन्नत होने वाले शिक्षकों की सूची अटकी हुई है। अब तक इन शिक्षकों को पदोन्नति नहीं मिल पाई है। जेडी ने चार जिले के डीईओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

हेड मास्टर की अटकी पदोन्नति सूची, जेडी ने चार DEO को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, ई एवं टी संवर्ग के पात्र शिक्षकों की सूची अब तक नहीं बनाई
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर। 28 फरवरी 2026|शिक्षा संभाग बस्तर जगदलपुर के अंतर्गत आने वाले चार जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों की बेपरवाही के चलते हेड मास्टर के पद पर पदोन्नत होने वाले शिक्षकों की सूची अटकी हुई है। अब तक इन शिक्षकों को पदोन्नति नहीं मिल पाई है। जेडी ने चार जिले के डीईओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर जगदलपुर ने बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर एवं बीजापुर के जिला शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछा है, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला से प्रधान पाठक माध्यमिक शाला में पदोन्नत होने वाले ई व टी संवर्ग के पात्र शिक्षकों की सूची प्रेषित करने के लिए पहले ही समयावधि तय कर दी थी। तय डेडलाइन के बाद भी सूची ना भेजने के कारण हेड मास्टर के पद पर जिन पात्र शिक्षकों की पदोन्नति की जानी है,अब भी अटकी हुई है। जेडी ने चारों जिले के डीईओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जेडी के एक्शन के बाद माना जा रहा है, अब जल्द ही पात्र शिक्षकों की सूची जिनको हेड मास्टर के पद पर पदोन्नति दी जानी है, भेजी जाएगी।

क्या है नोटिस में

बस्तर संभाग अन्तर्गत कार्यरत शिक्षक, प्रधान पाठक प्राशा (स्नातक / प्रशिक्षित) (नियमित,एलबी) "टी" एवं "ई" संवर्ग के पद पर पदोन्नति किया जाना है। कार्यालयीन पत्र 23 फरवरी 2026 के द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों से 01अप्रैल 2024 की स्थिति में शिक्षक, प्राथमिक शाला प्रपा (एलबी, नियमित) ई एवं टी संवर्ग की पात्र सूची जिलेवार तैयार कर 23 फरवरी 2026 को प्रेषित की जाकर 26 फरवरी 2026 को दोपहर 3.00 बजे इस कार्यालय में उपस्थित होकर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है, किन्तु जिला शिक्षा अधिकारी, बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर एवं बीजापुर से अप्राप्त होने के कारण शिक्षक एवं प्रधान पाठक (प्राशा) से प्रधान पाठक (माशा) के पदोन्नति अधर में है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव को सूची प्रेषित नहीं करने हेतु स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story