छत्तीसगढ़ बजट 2026 LIVE: वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश कर रहे छत्तीसगढ़ का बजट, जानिए क्या कुछ हैं बजट में आपके लिए...

Update: 2026-02-24 13:10 GMT
Live Updates - Page 5
2026-02-24 07:07 GMT

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने वित्त मंत्री को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को यह बजट और अधिक सशक्त आधार प्रदान करेगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रीगण तथा वित्त सचिव मुकेश बंसल उपस्थित थे।

2026-02-24 07:04 GMT

मुख्यमंत्री से वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम अरुण साव ने की मुलाकात...



 


2026-02-24 07:02 GMT



मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहाँ विधानसभा परिसर स्थित सभाकक्ष में मंत्री परिषद की बैठक शुरू

2026-02-24 06:56 GMT

वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करने अपने बंगले से रवाना होने वाले हैं। ओपी चौधरी इस समय बंगले में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। उनके परिवार के सदस्य इस समय उनके साथ मौजूद हैं।

2026-02-24 06:35 GMT

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री ने क्या कहा

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 25 गौरवशाली वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा में एक नया अध्याय. नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा भवन में पहली बार बजट प्रस्तुत करूंगा.

2026-02-24 06:17 GMT

Chhattisgarh Budget 2026 Live Update: 'विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट'- CM साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल साइट हैंडल एक्स पर लिखा कि सुशासन से समृद्धि की ओर का बजट होगा. सुशासन से समृद्धि की ओर... विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट.

उन्होंने आगे लिखा, 'आज हमारी सरकार का तीसरा बजट नवीन विधानसभा में प्रस्तुत होने जा रहा है. यह बजट हमारी सरकार के समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को केंद्रित करते हुए हमारी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को हमने प्राथमिकता दी है. हमारा पूरा विश्वास है इस बजट से हमारे ‘सुशासन से समृद्धि’ के मॉडल को एक मजबूत आधार मिले.

निस्संदेह वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत होने वाला आज का बजट प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा. हमारी सरकार ‘विकसित छत्तीसगढ़’ बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है. आज के बजट से हमारे संकल्प को और बल मिलेगा. हमारा छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भरता व समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा. शुभकामना

Tags:    

Similar News