छत्तीसगढ़ बजट 2026 LIVE: वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश कर रहे छत्तीसगढ़ का बजट, जानिए क्या कुछ हैं बजट में आपके लिए...
Chhattisgarh Budget 2026 Live Update: छत्तीसगढ़ का बजट (Chhattisgarh Budget 2026-27) आज यानी 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी (Finance Minister OP Choudhary) पेश कर रहे हैं। जानिए आपके लिए क्या कुछ हैं...
Chhattisgarh Budget 2026 Live Update: छत्तीसगढ़ का बजट (Chhattisgarh Budget 2026-27) आज यानी 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी (Finance Minister OP Choudhary) पेश कर रहे हैं। विष्णुदेव साय सरकार (CM Vishnu Deo Sai) के कार्यकाल का यह तीसरा और नई विधानसभा का पहला बजट है।
शिक्षा का बजट
स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान।
बजट से लगेंगे युवाओं के सपनों को पंख!!
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 33 करोड़ रुपये का प्रावधान
आईटीआई और पाॅलिटेक्निक संस्थानों के अधोसंरचना उन्नयन के लिए ₹50 करोड़ का प्रावधान। CG, ACE (प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सहायता) उड़ान, शिखर, मंजिल ₹33 करोड़ का प्रावधान।
स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट संस्थान योजना शुरू होगी।
छत्तीसगढ़ में हर साल एनआरआई सम्मेलन होगा।
जनसंपर्क विभाग के लिए 475 करोड़ का प्रावधान।
रायपुर में ओबीसी छात्रों के लिए हाॅस्टल बनेगा।
कर्मचारियों के लिए चिकित्सा योजना। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सरकारी सेवकों और उनके परिजनों के इलाज में काफी कठिनाई होती है। बिल जमा करने पर पेमेंट में काफी टाईम लगता है। अब वे कैशलेस उपचार करा सकेंगे। इसके लिए सरकार 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
15 सौ नए बस्तर फाइटर्स की होगी भर्ती, 15 जगह पर माॅडल उप पंजीयन ऑफिस खोले जाएंगे। पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए 4000 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है।
महिलाओं के लिए महतारी वंदन के लिए इस साल 8200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि सशक्त माताएँ और स्वस्थ, शिक्षित बच्चे करेंगे छत्तीसगढ़ के भविष्य का निर्माण। सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण हेतु 2,320 करोड़ का प्रावधान।
70 नई सड़के, 20 पुल बनेंगे। बलौदाबाजार में नया डीएड काॅलेज बनेगा। जीरामजी योजना के लिए 4000 करोड़ का प्रावधान। नशा मुक्ति केंद्रो के संचालन के लिए 20 करोड़ रूपए का प्रावधान।
CG, ACE (प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सहायता) उड़ान, शिखर, मंजिल 33 करोड़ का प्रावधान।
आईटीआई और पाॅलिटेक्निक संस्थानों के अधोसंरचना उन्नयन के लिए 50 करोड़ का प्रावधान।
सशक्त माताएँ और स्वस्थ, शिक्षित बच्चे करेंगे छत्तीसगढ़ के भविष्य का निर्माण।
महतारी वंदन योजना हेतु 8,200 करोड़ का प्रावधान। सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण हेतु 2,320 करोड़ का प्रावधान।
कर्मचारियों की पेंशन के मद में मध्यप्रदेश से करीब 1000 करोड़ रुपए मिलेंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राज्य बंटवारे के बाद डेटा नहीं होने से मध्यप्रदेश से पेंशन का हिसाब नहीं हो पा रहा था। हमने आठ महीने मशक्कत के बाद पेंशनरों का डेटा बेस तैयार किया है। अब पेंशन का व्यय भार कम होगा।
बजट से लगेंगे युवाओं के सपनों को पंख। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों का स्तर उंचा करने के लिए उन्हें बतौर अनुदान 731 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सीएम विष्णुदेव ने एक्स पोस्ट कर कहा...#छत्तीसगढ़_SANKALP_बजट से लगेंगे युवाओं के सपनों को पंख !! राज्य के विश्वविद्यालयों को अनुदान हेतु 731 करोड़ रुपये का प्रावधान
किसानों, मजदूरों, का दुर्घटना बीमा कराएगी सरकार। भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए 600 करोड़ का प्रावधान।
कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार कराड़ रूपए। कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़ का प्रावधान। मत्स्य पालन के लिए 200 करोड़ का प्रावधान। ऑयल पाम खेती के लिए 150 करोड़। एयरपोर्ट में खुलेंगे हस्तशिल्प के शो रूम।