उच्च शिक्षा विभाग ने 22 असिस्टेंट प्रोफेसर व ग्रँथपाल को इंटरव्यू में शामिल होने दी NOC, देखें सूची

CG News; छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के अलग अलग कॉलेजों में नियुक्त सहायक प्राध्यापक व ग्रँथपाल को अन्य प्रदेशों, विभागों में आयोजित भर्ती परीक्षा, साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु आयुक्त कार्यालय के प्रस्ताव के आधार पर NOC जारी कर दिया है।

Update: 2026-04-06 12:21 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

रायपुर। 6 अप्रैल 2026|  छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के अलग अलग कॉलेजों में नियुक्त सहायक प्राध्यापक व ग्रँथपाल को अन्य प्रदेशों, विभागों में आयोजित भर्ती परीक्षा, साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु आयुक्त कार्यालय के प्रस्ताव के आधार पर NOC जारी कर दिया है।

दिग्विजय सिंह, सहायक प्राध्यापक- समाजशास्त्र, शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर, जिला-सूरजपुर (छ.ग.) को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाले राज्य सेवा परीक्षा-2025 विज्ञापन क्र. 06/2025/ परीक्षा दिनांक 26.11.2025 में सम्मिलित होने की अनुमति ।

आशीष मिश्र, सहायक प्राध्यापक-वनस्पति शास्त्र, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर (छ.ग.) को संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (विज्ञापन सं. 05/2026-सीएसई, दिनांक 04.02.2026) में बैठने की अनुमति

रविशंकर उरें, सहायक प्राध्यापक-वाणिज्य, जिला-सूरजपुर (छ.ग.) शासकीय नवीन महाविद्यालय प्रेमनगर को संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 के माध्यम से भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 में सम्मिलिति होने की अनुमति सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 एवं सिविल सेवा

डॉ. संतोष कुमार अग्रवाल, सहायक प्राध्यापक प्राणीशास्त्र, शासकीय ई, राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर (छ.ग.) को। एन.सी.ई.आर.टी. नई दिल्ली द्वारा जारी विज्ञापन क्रमांक 177/2026 दिनांक 1/2025 में प्राध्यापक विषय-बायो साईन्स पद हेतु आवेदन करने की अनुमति

डॉ. शर्मिला रूद्र. सहायक प्राध्यापक-भूगोल लिखन साय शासकीय महाविद्यालय तपकरा, जिला-जशपुर (छ.ग.)को 15. दिसंबर2025 के तहत् केन्द्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार गया में एसोसिएट प्राध्यापक-भूगोल हेतु आवेदन करने की अनुमति

डॉ. राम आशीष तिवारी, सहायक प्राध्यापक-हिन्दी, 06 शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर, (छ.ग.) को संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा, जिला-अंबिकापुर के 22. दिसंबर2025 द्वारा विज्ञापित सह प्राध्यापक-हिन्दी पद में आवेदन करने की अनुमति।

डॉ. जैनेन्द्र कुमार पटेल, सहायक प्राध्यापक विधि, 07 शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद, जिला-बालोद (छ.ग.) सहित 22 सहायक प्राध्यापक व ग्रंथपाल को अनुमति दे दी है।

देखें सूची


Tags:    

Similar News