30 साल से सड़क के लिए तरस रहे थे ग्रामीण, चुनाव बहिष्कार का ऐलान भी कर दिया था, अब बनेगी सड़क, MLA सुशांत शुक्ला ने किया भूमिपूजन

CG News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में 30 साल बाद सड़क निर्माण हो रहा है। यहां सड़क नहीं बनने से परेशान लोगों ने चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी थी। विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर अलग-अलग गांवों में कुल 14 करोड़ 56 लाख 34 हजार रुपए की लागत से सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

Update: 2026-04-06 11:26 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

बिलासपुर। 6 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में 30 साल बाद सड़क निर्माण हो रहा है। यहां सड़क नहीं बनने से परेशान लोगों ने चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी थी। विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर अलग-अलग गांवों में कुल 14 करोड़ 56 लाख 34 हजार रुपए की लागत से सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलापूजन किया। लोगों के लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

दरअसल, बेलतरा क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं, जो आज भी पहुंच विहीन हैं, यहां डब्ल्यूबीएम और कच्ची सड़कें है, जिसकी वजह से बारिश के दिनों में आसपास के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से जर्जर सड़कों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा था।

विधायक से स्थानीय लोगों ने की थी मांग

विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा, जब विधानसभा चुनाव के समय इन गांवों में पहुंचे थे, तब लोगों की केवल एक ही मांग थी सड़क निर्माण। इसे लेकर उन्होंने चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी थी। तब उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया था, चुनाव जीतने के बाद सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिसके बाद उनकी पहल पर भरदैयाडीह से कलमीटार, गोंदईया-कलमीटार, भदरापारा-बरभांठा, करमा-बरभांठा-सरगाधोड़ी मार्ग बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। अब स्वीकृति मिलने के बाद यहां सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

विधायक सुशांत शुक्ला की इस पहल से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है, इन सड़कों के निर्माण से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि विकास को भी नई दिशा मिलेगी। बिटकुली गांव के सरपंच शिव कुमार यादव ने कहा कि हम लोग लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे थे। बरसात में हालात और खराब हो जाते थे। अब सड़क बनने से गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

पढ़िए किस सड़क के लिए मिली कितनी राशि

भरदैयाडीह से कलमीटार मार्ग (3.00 किमी) – 289 लाख रुपए

गोदईया-कलमीटार मार्ग (2.45 किमी) – 278.48 लाख रुपए

भदरापारा-बरभांठा मार्ग (2.70 किमी) – 360 लाख रुपए

करमा-बरभांठा-सरगाधोड़ी मार्ग (4.20 किमी) – 478.86 लाख रुपए

ग्राम लगरा में सीसी रोड व नाली निर्माण (गौरवपथ) – 50 लाख रुपए

Tags:    

Similar News