पीएचडी अनुमति: उच्च शिक्षा विभाग ने 104 सहायक प्राध्यापकों को दी पीएचडी की अनुमति, देखें आदेश, किन- किन छात्रों को मिली अनुमति
CG Education News: Phd पीएचडी करने के लाइट अनुमति का इंतजार कर रहे सहायक प्राध्यापकों के लिए अच्छी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ के 104 छात्रों को अनुमति दे दी है।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
रायपुर।30 मार्च 2026| Phd पीएचडी करने के लाइट अनुमति का इंतजार कर रहे सहायक प्राध्यापकों के लिए अच्छी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ के 104 छात्रों को अनुमति दे दी है।
उच्च शिक्षा विभाग ने आयुक्त,उच्च शिक्षा संचालनालय को पत्र लिखकर कहा है,उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए सूची के अनुसार आवेदकों को पीएचडी करने की अनुमति, अनापत्ति प्रदान की जाती है । उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची में 104 छात्रों का नाम है, जिन्हें पीएचडी की अनुमति दी है। छात्रों के नाम के साथ ही कॉलेज का भी उल्लेख किया गया है।
पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया
पीएचडी PhD में प्रवेश के लिए मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में NET/JRF उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके बाद, विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (PET/RET), शोध प्रस्ताव (Research Proposal) जमा करने, और साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरना होता है।
पात्रता: संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (55% अंकों के साथ), या 4 वर्षीय स्नातक डिग्री (75% अंकों के साथ)।
प्रवेश परीक्षा: नेट (NET), जेआरएफ (JRF), या विश्वविद्यालय स्तर की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। जेआरएफ धारकों को अक्सर परीक्षा से छूट मिलती है।
शोध प्रस्ताव: एक संक्षिप्त, संरचित शोध प्रस्ताव तैयार करें, जिसमें शोध का विषय, उद्देश्य और कार्यप्रणाली शामिल हो।
आवेदन : विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
साक्षात्कार: प्रवेश परीक्षा के बाद, एक इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन होगा, जहाँ शोध प्रस्ताव की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
चयन: प्रवेश परीक्षा (70% वेटेज) और साक्षात्कार (30% वेटेज) के अंकों के आधार पर अंतिम चयन होता है।
नई शिक्षा नीति के तहत, अब 4 वर्षीय स्नातक वाले छात्र भी सीधे पीएचडी कर सकते हैं।
