छत्तीसगढ़ बजट 2026 LIVE: वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश कर रहे छत्तीसगढ़ का बजट, जानिए क्या कुछ हैं बजट में आपके लिए...
बस्तर एवं सरगुजा के विकास का बजट, बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए 75-75 करोड़ रुपये का प्रावधान
मुख्यमंत्री ने X पोस्ट कर कहा...दूरस्थ अंचलों तक पहुंचेगी डिजिटल कनेक्टिविटी, बस्तर नेट परियोजना हेतु ₹5 करोड़ स्वीकृत
छत्तीसगढ़ में शुरू होगी मेट्रो रेल। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज बजट पेश करते हुए मेट्रो रेल का ऐलान करते हुए बताया कि इसके लिए एजेंसी तय कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के एयरपोर्टों के विकास के लिए सीजी वायु CG VAYU योजना प्रारंभ की जाएगी।
जल संसाधन के लिए 3500 करोड़।
रायपुर में खाद्य लैब का निर्माण।
मेट्रो रेल के लिए बजट का प्रावधान।
रायपुर में अंडरग्राउंड बिजली लाइन बनेगा। इसके लिए बजट में 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ट्रिपल आईटी के लिए 20 करोड़। सड़कों के उन्नयन के लिए 200 करोड़। एससीआर के लिए 68 करोड़ का प्रावधान। 206 गांवों को शहर से जोड़ने के लिए 250 करोड़।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज 1 लाख 72 करोड़ का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर छत्तीसगढ़ के विकास के लिए संतुलित बजट बताया है।
कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ एवं, दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान
रायपुर में पहला होमोपैथिक काॅलेज खुलेगा।
25 विकासखंडों में खुलेगा डायलिसिस केंद्र।
लड़कियों के लिए बड़ी योजना का ऐलान किया वित्त मंत्री ने। नोनी योजना के तहत अब लडकियों के 18 वर्ष के होने पर डेढ़ लाख रुपए प्रदान किया जाएगा।