Monsoon in Chhattisgarh 2024: छत्तीसगढ़ में कल से होगी मानसून की झमाझम बारिश! मौसम विभाग ने 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया...देखिये किन जिलों में कल से होगी जोरदार बारिश

Monsoon in Chhattisgarh 2024: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है। रायपुर मौसम विभाग की माने कल से प्रदेश के कई जिलों में...

Update: 2024-06-16 12:37 GMT
Monsoon in Chhattisgarh 2024: छत्तीसगढ़ में कल से होगी मानसून की झमाझम बारिश! मौसम विभाग ने 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया...देखिये किन जिलों में कल से होगी जोरदार बारिश

chhattisgarh, mansoon

  • whatsapp icon

Monsoon in chhattisgarh 2024: रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल से याने 17 जून से मानसून की बारिश रंग दिखा सकती है। रायपुर मौसम विभाग की माने तो कल से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो सकती है। जाहिर है, भीषण गर्मी के बाद अब प्रदेश के लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं, कि कब कारे-कारे बदरा आए और झूम के बरसे, धरती की प्यास बूझा जाए। मगर राहत की बात यह है कि मानसून का अब बहुत लंबा इंतजार नहीं रह गया है। सब कुछ अच्छा रहा तो मौसम विभाग के मुताबिक कल से मानसून कई जिलों को पानी से सराबोर कर सकता है।

रायपुर मौसम विभाग ने आगमी 3 दिनों में प्रदेश के मध्य व दक्षिण भागों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने तथा उसके बाद कोई विषेश परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। उत्तरी भाग में आगामी 24 घंटो तक कोई विशेष परिवर्तन नहीं उसके बाद 2-3 तक की गिरावट होने की संभावना है। वहीं आज सरगुजा संभाग के सभी जिलों में एक दो जगह ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कल के लिए जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो 17 जून को सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, दुर्ग, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, बलोद, राजनांदगांव, रायपुर, महासमुंद, बेमेतरा, कबीरधाम, बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर में आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। वहीँ, बलरामपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

आज का तापमान

लालपुर 41.4, माना एयरपोर्ट 41.0, बिलासपुर 43.0, पेंड्रारोड़ 40. 2, अम्बिकापुर 41.2, जगदलपुर 36.8, दुर्ग 38.2, राजनांदगांव 40.5 कांकेर 37.9, कोरिया 35.4, लखनपुर 34.0 महासमुंद 36.9, नाराणपुर 36.1 है।

जानिए देश में मौसम का हाल

मौसम विभाग की एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्से, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के बचे हुए हिस्से और बिहार के कुछ हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। बिहार के मध्य भागों पर एक और चक्रवाती परिसंचरण है। उत्तरी बांग्लादेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण है। उत्तर-पश्चिम बिहार से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए पूर्वी असम तक एक द्रोणिका फैली हुई है।

उत्तर-पूर्व असम पर एक चक्रवाती परिसंचरण है। रायलसीमा से बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तक एक द्रोणिका फैली हुई है जो समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से होकर गुजरती है। 18 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

अगले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, दक्षिण और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड और उत्तराखंड में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रातें गर्म रहने की संभावना है।


Full View


Tags:    

Similar News