Looteri Dulhan in Chhattisgarh: लुटेरी दुल्हन, दूल्हा करता रहा सुहागरात का इंतजार, दुल्हन गहने-कैश लेकर हुई फरार...

Looteri Dulhan in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शादी और लूट का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे...

Update: 2024-05-29 07:22 GMT

Looteri Dulhan in Chhattisgarh रायपुर। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शादी और लूट का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। शादी हुई और फिर सुहागरात के लिए दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन का इंतजार करता रहा। दूल्हे का इंतजार काफी लंबा हो गया और पता चला कि सुहाने सपने को तोड़कर लुटेरी दुल्हन घर में रखे गहने और पैसे लेकर फरार हो गई। इसका पता चलते ही घर में कोहराम मच गया। युवक और युवती की पहचान फेसबुक पर हुई थी। 

फेसबुक में हुई थी दोस्ती 

दरअसल, ये पूरा मामला सारंगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सारंगढ़ जिले के ग्राम अमझर निवासी केशव प्रसाद पटेल की पहचान फेसबुक पर ओडिशा के पटनागढ़, ग्राम जलगलपारा निवासी युवती पूजा पटेल से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत होने लगी और फिर बात शादी तक आ पहुंची। युवक ने लड़की की फोटो अपने परिजनों को दिखाया। लड़की पसंद आने पर युवक के परिजन रिश्ता लेकर युवती के घर ओडिशा पहुंचे। रिश्ता तय होने पर पूजा के परिजनों ने खुद को गरीब बताया और शादी के लिए दो लाख रूपए मांगे। लड़के वालों ने हंसी-ख़ुशी से पैसे भी दे दिये। इसके बाद दोनों की शादी 21 मई को मंदिर में हुई।

नगदी और ज्वेलरी लेकर फरार

धूमधाम से शादी हाने के बाद दूल्हे ने दुल्हन को अपने घर लाया। सुहागरात को लेकर दूल्हा कमरे में दुल्हन का इंतेजार कर रहा था। इसी बीच दुल्हन गायब हो गई। दुल्हन के घर में नहीं दिखने पर हडकंप मच गया। युवती के परिजनों को फोन भी लगाया गया, लेकिन उनका फोन नहीं लग पाया। पूरे घर में खोजबीन की गई, लेकिन दुल्हन नहीं मिली। साथ ही परिजनों को पता चला कि घर में रखे गहने व 10 हजार नगदी भी गायब है। जिसके बाद दूल्हे के परिजनों ने खुद को ठगा हुआ महसूस कर इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई और खुद को इंसाफ दिलाने की गुहार पुलिस से की है। फिलहाल, पीड़ितों की शिकायत दर्ज कर पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुट गई है।

Full View

Tags:    

Similar News