रूम-पार्टनर लड़की संग भागा इसमें मेरी क्या गलती... युवक ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड: पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप
युवक ने अपने रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेजा, इस वीडियो में उसने पुलिस पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
कोरबा 14 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को आत्महत्या से पहले उसने वीडियो बनाया और अपने दोस्तों को भेजा, जिसमें उसने पंतोरा पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगया है। पुलिस ने युवक पर आरोप लगाया था कि उसने अपने रूम पार्टनर को लड़की के साथ भागने में मदद की है। युवक ने आरोप को निराधार बताते हुए पुलिस पर गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
उरगा थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपने रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेजा, इस वीडियो में उसने पुलिस पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। युवक का रूम पार्टनर लड़की के साथ फरार हो गया, तो पुलिस ने उसपर भागने का आरोप लगाया था। इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
लड़की को भगा ले गया रूम पार्टनर
जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सनद कश्यप (21) है, जो कि जांजगीर चांपा जिले के चोरभट्ठी गांव का रहने वाला था और अशोक लीलैंड कंपनी में मैकेनिक का काम करता था। कंपनी की ओर से मिले कमरे में वह पहरिया गांव के धीरेंद्र पाटले के साथ रहता था। शुक्रवार को धीरेंद्र गेवरा गांव की लड़की को लेकर फरार हो गया। इसकी शिकायत लड़की के घर वालों ने पंतोरा थाने में कर दी।
कब और कैसे की आत्महत्या ?
शिकायत के बाद पुलिस ने सनद पर धीरेंद्र को लड़की के साथ भगाने में मदद करने का आरोप लगाकर फोन में उसके साथ गाली गलौज की और थाना आने को कहा। इसी गाली गलौज और पूछताछ से डरकर सनद ने शुक्रवार शाम 5 बजे अपने रूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेज दिया।
वीडियो में क्या कहा ?
इस वीडियो में उसने कहा कि “मुझे घर वालों से कोई टेंशन नहीं है, लेकिन पंतोरा पुलिसकर्मी मुझे गाली दे रहे हैं। जब मैंने कुछ किया ही नहीं तो इतना गाली क्यों दे रहे हैं और थाने बुला रहे हैं। अगर वहां जाऊंगा तो पता नहीं मेरे साथ क्या करेंगे। मैं बहुत टेंशन में हूं। धीरेंद्र को भगाने में मेरा कोई हाथ नहीं है।” इस मामले में उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
संपादकीय सलाह:
अगर आप लो फील कर रहे हैं या मन में सुसाइड जैसे नेगेटिव ख्याल आ रहे हैं, तो याद रखें कि आप अकेले नहीं हैं- मदद बस एक कॉल की दूरी पर है। अगर आप या आपका कोई दोस्त इस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो बिना झिझक इन फ्री हेल्पलाइंस पर बात करें।
24/7 हेल्पलाइन नंबर्स (India):
Tele MANAS: 14416 या 1800-891-4416 (सरकारी फ्री सेवा)
Kiran Helpline: 1800-599-0019 (मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस)
Vandrevala Foundation: +91-9999666555 (कॉल या WhatsApp पर उपलब्ध)
Aasra: 022-27546669 (24 घंटे सुसाइड प्रिवेंशन सपोर्ट)
Mpower 1on1: 1800-120-820050 (प्रोफेशनल काउंसलर्स से बात करें)
मदद के लिए वेबसाइट्स (Youth Focus):
It’s OK to Talk: itsoktotalk.in (मेंटल हेल्थ अवेयरनेस और कहानियाँ)
Outlive Chat: chat.outlive.in (युवाओं के लिए चैट-बेस्ड सपोर्ट)