Kawardha News: पत्थर पटककर पत्नी को मार डाला, फिर आरोपी पति ने ब्लेड से किया खुद पर हमला...

Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में विवाद के बाद पति ने पत्नी की शील (पत्थर) पटकर हत्या कर दी

Update: 2024-09-17 07:28 GMT

Kawardha News कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में विवाद के बाद पति ने पत्नी की शील (पत्थर) पटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने ब्लेड से खुद के पेट को काट लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले शव का पंचनामा कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना 16 सितंबर रात की है। थाना कोतवाली क्षेत्र के गंगा नगर वार्ड नंबर 7 निवासी शंकर भट्ट (65) साल का रात में पारिवारिक कारण से पत्नी बिमला भट्ट के साथ लड़ाई झगड़ा हुए। मारपीट के दौरान आरोपी पति ने घर में रखे शील (पत्थर) से अपनी पत्नी के सिर पर पटक कर हत्या कर दिया।

घटना के बाद आरोपी ने स्वयं को ब्लेड से पेट में काट कर चोट पहुँचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरोपी को जिला अस्पताल रवाना किया गया। साथ ही FSL यूनिट मौके पर पहुंची और घटना स्थल को शील किया गया।

घटना स्थल और आसपास लोगो की आवाजाही बंद की गई है, पर्याप्त सुरक्षा बल लगाई गई है, आरोपी के ठीक हो जाने के बाद घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जाएगी। फिलहाल, विस्तृत जांच जारी हैं।

Tags:    

Similar News