Couple Romance Video: चलती बाइक पर कपल्स का खतरनाक रोमांस VIDEO, ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां, टंकी पर बैठकर युवक से लिपटी युवती और फिर...
Bike Par Couple Ka Romance: वैलेंटाइन डे वीक की शुरुआत के साथ ही एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल चलती बाइक पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news
Bike Par Couple Ka Romance: कांकेर: फरवरी को प्यार का महीना भी कहा जाता है, क्योंकि इसी महीने वैलेंटाइन डे भी पड़ता है। इस दौरान चारों ओर रोमांस और अपनापन देखने को मिलता है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक कपल्स ने वैलेंटाइन डे वीक को कुछ इस अंजाद में सेलिब्रेट किया कि उनका वीडियो ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
चलती बाइक पर कपल्स का रोमांस
कांकेर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल्स चलती बाइक पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह कपल्स न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की भी जान को खतरे में डाल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला चारामा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 30 का है।
टंकी पर बैठकर युवक से लिपटी युवती
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक तेजी से बाइक चला रहा है और युवती युवक की ओर मुंह करके टंकी पर बैठकर उससे लिपटी हुई है। दोनों के बीच का चलती बाइक पर रोमांस का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही पुलिस ने कार्रवार्र करते हुए एक हजार रुपए का चालान काट दिया है।
यातायात पुलिस ने काटा चालान
यातायात पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 3 महीने पुराना है। बाइक चला रहे युवक की पहचान परमेश्वर विश्वकर्मा के रूप में की गई है, जो कि मालगांव छोटेपारा का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 7 फरवरी को एक हजार रुपए का चालान काट दिया।