IAS पोस्टिंग: सचिव स्तर के अधिकारी अंकित आनंद बनाए गए स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) के सीईओ, देखिए आदेश

CG IAS posting News: 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अंकित आनंद को राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का प्रथम मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।

Update: 2026-02-10 13:45 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

10 February 2026|रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ राजधानी विकास प्राधिकरण की दिशा में एक कदम आगे बढते हुए सीईओ की नियुक्ति कर दी है। सचिव स्तर के अधिकारी अंकित आनंद को आज इस प्राधिकरण में बतौर सीईओ पोस्ट किया गया है। अंकित की यह अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। वे आवास और पर्यावरण, इलेक्ट्रॉनिक, सूचना प्रौद्योगिकी तथा पंजीयन विभाग के सचिव के साथ छत्तीसगढ़ पॉल्यूशन बोर्ड के अध्यक्ष बने रहेंगे।



जानिये कौन हैं अंकित आनंद

 आईएएस अंकित आनंद छत्तीसगढ़ कैडर के 2006 बैच के आईएएस हैं। वे बिहार राज्य की राजधानी पटना के रहने वाले है। उनका जन्म 11 सितंबर 1983 को पटना में हुआ था। उन्होंने सेंट्रल स्कूल पटना से हायर सेकेंड्री परीक्षा उत्तीर्ण की। फिर आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट से बीटेक की डिग्री फर्स्ट डिवीजन में प्राप्त की।

प्रोफेशनल कैरियर

इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन के बाद अंकित आनंद ने यूपीएससी की तैयारी कर 2005 यूपीएससी क्रैक किया। उन्हें 2006 बैच आईएएस और छत्तीसगढ़ कैडर अलॉट हुआ। अंकित आनंद ने 29 अगस्त 2006 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की।

दंतेवाड़ा जिले में एडिशनल कलेक्टर रहें। बस्तर, कांकेर व रायपुर जिला पंचायत सीईओ रहें। नया रायपुर विकास प्राधिकरण ( एनआरडीए) के सीईओ भी रहें। कलेक्टर के रूप में पहली पदस्थापना जशपुर जिले में अंकित आनंद को मिली। फिर बस्तर तथा दुर्ग में भी अंकित आनंद कलेक्टर रहें है। विशेष सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग रहें। विशेष सचिव ऊर्जा विभाग रहें।

प्रबंध निदेशक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड ( मार्कफेड) तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनियों का अतिरिक्त प्रभार भी अंकित आनंद के पास था। विशेष सचिव ऊर्जा के अलावा ऊर्जा विभाग के सचिव भी रहें। करीबन दो साल तक वित्त विभाग के सचिव रहें। साथ ही मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव रहें।

वर्तमान में अंकित आनंद सचिव वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम विभाग के अलावा सचिव योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग के पद पर हैं।


Tags:    

Similar News