हेडमास्टर सहित 6 शिक्षकों को नोटिस: होली के दूसरे दिन स्कूल का नहीं खुला ताला, स्टूडेंट्स वापस लौटे, डीईओ ने शिक्षकों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

CG Teachet News: छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिले के सावारांवा गांव स्थित मिडिल स्कूल में होली के दूसरे दिन स्कूल का ताला नहीं खुला। डीईओ ने हेडमास्टर सहित 6 शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Update: 2026-03-06 10:49 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

सूरजपुर।06 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिले के सावारांवा गांव स्थित मिडिल स्कूल में होली के दूसरे दिन स्कूल का ताला नहीं खुला। डीईओ ने हेडमास्टर सहित 6 शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिले के सावारांवा गांव स्थित मिडिल स्कूल में होली के दूसरे दिन स्कूल का ताला नहीं खुला। गुरुवार को जब बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल पहुंचे, तब स्कूल बंद मिला। ग्रामीणों ने बंद स्कूल का वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेज दिया। DEO ने हेडमास्टर सहित 6 शिक्षकों को नोटिस जारी कर कार्यालय तलब किया है।

भैयाथान ब्लॉक के सावारांवा मिडिल स्कूल में गुरुवार को सुबह से ही ताला बंद था। बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल पहुंचे, लेकिन कोई शिक्षक मौजूद नहीं थे। सुबह तकरीबन 11 बजे तक बच्चे स्कूल के बाहर घूमते रहे। कुछ बच्चे स्कूल के बाहर बैठकर पढ़ाई करते भी नजर आए।

जांच दल पहुंचातब स्कूल में लगा था ताला, नोटिस जारी

मामले की सूचना मिलने पर सूरजपुर डीईओ अजय मिश्रा ने जांच के लिए अधिकारियों की टीम को सावारांवा भेजा। जांच टीम जब स्कूल पहुंची तो वहां भी स्कूल में ताला लगा हुआ पाया.


जांच टीम को नदारद मिले शिक्षक, नोटिस जारी

सूरजपुर डीईओ अजय मिश्रा ने जांच के लिए अधिकारियों की टीम को सावारांवा भेजा। जांच टीम स्कूल पहुंची तब स्कूल ने ताला लगा मिला। जांच दल की रिपोर्ट के बाद डीईओ ने हेडमास्टर संजय गुप्ता सहित 6 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इन शिक्षकों को जारी हुआ नोटिस

रामजतन कुशवाहा (संकुल समन्वयक बैजनाथपुर), ईशा खलखो, प्रीति टोप्पो, अजीत कुमार चंद्रा और रमेश चेसकर।

Tags:    

Similar News