Begin typing your search above and press return to search.

CG में सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र, लाइट-पंखे तोड़े और टेबल-चेयर को जलाया, क्लास रूम में लहराया चुनरी

CG School News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल का बाउंड्रीवॉल तोड़कर बदमाशों ने क्लास रूम में लगे लाइट व पंखों को तोड़ डाले, चेयर व टेबल को आग के हवाले कर दिया है। बहरहाल इस घटना के बाद शिक्षकों व स्टूडेंट्स में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

School Me Tantra Mantra
X

फोटो सोर्स- npg.news

By Radhakishan Sharma

दुर्ग 19 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल का बाउंड्रीवॉल तोड़कर बदमाशों ने क्लास रूम में लगे लाइट व पंखों को तोड़ डाले, चेयर व टेबल को आग के हवाले कर दिया है। बहरहाल इस घटना के बाद शिक्षकों व स्टूडेंट्स में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले के केलाबाड़ी स्थित प्राइमरी और मिडिल स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र करने का सनसनीखेज मामला सामाने आया है। असामाजिक तत्वों ने स्कूल में तोड़फोड़ कर टेबल-कुर्सी को आग के हवाले कर दिया है। इस घटना के बाद शिक्षकों और छात्रों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

बता दें, आज से ठीक एक सप्ताह पहले स्कूल के क्लासरूम के बाहर चुनरी, माला और गोबर-मिट्टी से तंत्र-मंत्र जैसे निशान बनाए गए थे। क्लासरूम के अंदर भी इस तरह के निशान पाए गए। शिक्षकों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन इसके बावजूद घटनाएं नहीं रुकी।

मिडिल स्कूल के बाद प्राइमरी स्कूल में बदमाशों व असामाजिक तत्वों ने टेबल-कुर्सी के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आग के हवाले कर दिया है। क्लासरूम के पंखे और लाइट तक तोड़ दिए। बिजली के बोर्ड भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए हैं। बोर के केबल भी जला दिया है। इससे पहले, शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल बोरसी में प्रिंसिपल ऑफिस के ठीक सामने तंत्र-मंत्र कर कोयल की बलि दी गई थी।

डर का बन रहा माहौल

केलाबाड़ी स्कूल कैम्पस के भीतर प्राइमरी और मिडिल स्कूल संचालित होता है, पहली से 8वीं तक की कक्षाएं लगती हैं। लगातार हो रही घटनाओं के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल आने वाले छोटे बच्चों में डर बना हुआ है। वहीं शिक्षक भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। छात्रों और शिक्षकों के बीच दहशत का माहौल है।

बाउंड्रीवॉल तोड़कर घुसे भीतर

शिक्षकों ने बताया कि, असामाजिक तत्वों ने स्कूल की बाउंड्रीवॉल तोड़ दी है। जिससे वे स्कूल बंद होने के बाद भी अंदर प्रवेश कर जाते हैं। कई बार क्लासरूम के ताले तोड़कर अंदर रखे फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया गया है।

इस तरह की घटना से परेशान शिक्षकों ने अब पद्मनाभपुर थाने में फिर से शिकायत दर्ज कराई है। पद्मनाभपुर पुलिस ने शिक्षकों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिक्षकों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story