Durg News: अफीम की खेती करने वाले पर बुलडोजर एक्शन, सरकार ने अवैध निर्माण को हटवाया... देखें वीडियो...

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती करने वाले आरोपी के अवैध निर्माण पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की। आरोपी के दुकानों पर बुलडोजर चलवाया गया।

Update: 2026-03-10 14:23 GMT

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलगांव क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाया गया। आरोपी विनायक ताम्रकर के रिश्तेदारों के द्वारा राजस्व भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए आज अवैध निर्माण को हटाया गया।

दरअसल, पुलगांव थाना क्षेत्र के समोदा क्षेत्र में पुलिस को अवैध अफीम की खेती का पता चला था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि भुट्टा की खेती के बीच विनायक ताम्रकर अपने फार्म हाउस में अवैध अफीम की खेती कर रहा था।

मामले में पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी विनायक ताम्रकर निवासी तेमरापारा को गिरफ्तार किया। साथ ही दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया। विनायक ताम्रकर के द्वारा राजस्थान से मजदूर बुलाकर उनसे अफीम की खेती करवा रहा था।

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। थाना पुलगांव पुलिस की जांच में यह भी पता चला आरोपी विनायक ताम्रकर के कुछ रिश्तेदारों के द्वारा राजस्व भूमि पर अवैध कब्ज कर अतिक्रमण किया गया है। पुलिस ने आज दोपहर मौके पर पहुंचकर आरोपी के अवैध निर्माण को हटाया।

इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। साथ ही प्रशासन के द्वारा बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा 

दरअसल, पुलगांव क्षेत्र के जेवरा-सिरसा चौकी के ग्राम समोदा, झेनझरी व सिरसा के बीच एक फार्म हाॅउस में अवैध खेती किए जाने की सूचना दुर्ग पुलिस को मिली थी। इस सूचना पर शुक्रवार 6 मार्च की देर शाम जिला के कलेक्टर, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पता चला कि 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में अफीम के पौधे लगाए गए थे। पौधों की कीमत कुल 8 करोड़ आंकी गई। पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना राजस्व विभाग, तहसीलदार को दी। जांच में ग्राम झेंझरी, तहसील दुर्ग स्थित खसरा नंबर 309 रकबा 80 डिसमिल तथा खसरा नंबर 310 रकबा 9 एकड़ 92 डिसमिल कुल खसरा नंबर 2 रकबा 10 एकड़ 72 डिसमिल भूमि दर्ज पाया गया।

पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि फार्म हाॅउस बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार का है। अफीम की खेती के लिए राजस्थान से मजदूर बुलाकर काम करवाया जा रहा था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने विनायक ताम्रकार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही जब्त किए गए अफीम के पौधों की जुडिशियल मजिस्ट्रेड के समक्ष सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। इधर, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर, राजस्थान के जोधपुर निवासी विकास बिश्नोई और मनीष ठाकुर शामिल है। 

Tags:    

Similar News