Durg Kumhari Bus Accident: CM विष्णु देव पहुंचे बस एक्सीडेंट में घायल मरीजों से मिलने एम्स, डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश

Durg Kumhari Bus Accident: मुख्यमंत्री ने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही चिकित्सकों को घायल कर्मचारियों के समुचित ईलाज का प्रबंध करने को कहा और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Update: 2024-04-10 07:22 GMT

Durg Kumhari Bus Accident रायपुर। दुर्ग के कुम्हारी के पास एक बस दुर्घटना में घायल कर्मचारियों से मिलने आज सीएम विष्णु देव साय AIIMS पहुंचे। मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही चिकित्सकों को घायल कर्मचारियों के समुचित ईलाज का प्रबंध करने को कहा और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

जानिए कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। 9 अप्रैल मंगलवार की रात केडिया डिस्टलरी प्लांट से लगभग 40 के आसपास कर्मचारी काम खत्म कर अपने अपने घर जाने के लिए प्लांट की निजी बस में सवार हुए थे। बस कुम्हारी के खपरी रोड पर पहुंची थी, तभी सड़क में अंधेरा ज्यादा होने के चलते चालक ने अपना संतुलन खो दिया और अनियंत्रित बस मुरुम खदान खपरी के पास खाई में पलट गई।

मौके पर अफरातफरी

हादसा इतना जबरदस्त था कि 50 फिट गहरे गड्ढे में गिरे बस के परखच्चे उड़ गए। बस गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार सुन आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और इसकी सूचना कुम्हारी पुलिस को दी।

12 की मौत, कई घायल

घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस के आलाधिकारी और कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। बस जब खाई में गिरी तो बस में सवार सभी यात्री अंदर ही फंसे हुए थे। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर आसपास के लोगों की मदद से बस अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं भी थी।

मृतको के नाम

पुलिस के मुताबिक, जिनकी मौत हुई है उनमें शुभम पटेल, सत्य निशा पत्नी अभय, पुष्पा देवी पत्नी फूलचरण, परमानंद तिवारी, कौशल्या बाई निषाद, राजू, त्रिभुवन पांडेय, मनोज ध्रुव, विधु भाई पटेल, कृष्णा, राम बिहारी यादव, कमलेश देश लहरे शामिल है। मृतक भिलाई, चरौदा, रिसाली, सुपेला, कुम्हारी के रहने वाले थे। बताया जा रहा है घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल अस्पताल में उपचार जारी है।

पीएम मोदी ने घटना को अत्यंत दुखद बताया हैं, मोदी ने 'X' पर लिखा...



 


Tags:    

Similar News