Dantewada Naxalite surrender: 9 इनामी समेत 12 माओवादियों ने किया सरेंडर, अबतक के 1000 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण...

Dantewada Naxalite surrender: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 2020 से अबतक के जिले में 1000 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 249 इनामी नक्सली शामिल है।

Update: 2025-07-09 11:41 GMT

Dantewada Naxalite surrender: दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 9 इनामी नक्सलियों समेत 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर माओवादियों पर कुल 28 लाख का इनाम था। आत्मसर्पित नक्सली अपने अपने क्षेत्र में नक्सली बंद, रोड खोदना, पेड़ काटना, बैनर-पोस्टर, एम्बुस, कैंप में फायरिंग करने जैसे घटनाओं में शामिल थे।

बस्तर में ‘लोन वर्राटू’ (घर वापसी) अभियान के तहत एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई है। जून 2020 में प्रारंभ हुए इस अभियान के अंतर्गत अब तक 1005 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके है। छत्तीसगढ़ शासन की पुर्नवास नीति के तहत जिले में आत्मसमर्पित, गिरफ्तार माओवादी एवं मुखबिरों से क्षेत्र में सक्रिय माओवादियों के संबंध में गहन पूछताछ कर नक्सल प्रोफाइल तैयार किया गया। तद्पश्चात थानावार माओवादियों की सूची बनाकर थाना/कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय ईनामी माओवादियों के नाम चस्पा कर लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान माह जून 2020 से चलाया जा रहा है। दन्तेवाड़ा पुलिस के द्वारा माओवादी संगठन में सक्रिय माओवादियों से आत्मसमर्पण कर सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने के लिये लगातार आह्वान कर अपील किये जाने पर 18.06.2025 तक जिला व सीमावर्ती जिलों सुकमा, बीजापुर एवं नारायणपुर में कार्यरत कुल 993 माओवादियों के द्वारा आत्मसमर्पण कर जीवन के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

12 नक्सलियों ने किया सरेंडर 

आज 9 ईनामी माओवादियों सहित कुल 12 माओवादियों ने समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए ईच्छा जाहिर की। उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज राकेश चौधरी, एसपी दन्तेवाड़ा गौरव राय के समक्ष एसपी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया गया। इसके साथ ही दंतेवाड़ा पुलिस की लोन वर्राटू अभियान ने 1000 आत्मसमर्पण का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि शासन की दूरदर्शी नीतियों, सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई और स्थानीय समुदायों के विश्वास को दर्शाता है। यह माओवाद की विचारधारा से भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में लौटाने के लिए सरकार और प्रशासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 50 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे स्किल डेवलपमेंट हेतू प्रषिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी। लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 249 ईनामी सहित कुल 1005 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

आत्मसमर्पित माओवादी

1. चद्रन्ना उर्फ बुरसू पुनेम पिता स्व0 रघ्घू पुनेम उम्र लगभग 52 वर्ष जाति मुरिया निवासी पूसनार पेद्दापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर। डीव्हीसीएम/पष्चिम बस्तर डिवीजन डीएकेएमएस अध्यक्ष (ईनाम 08 लाख)

2. अमित उर्फ हिंगा बारसा पिता स्व0 भीमा बारसा उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुरमा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। डीव्हीसीएम कंपनी नम्बर 10 (ईनाम 08 लाख)

3. अरूणा लेकाम पति अमित उर्फ हिंगा बारसा उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी छोटेतुंगाली थाना जांगला जिला बीजापुर। एसीएम/डीके मेडिकल टीम सदस्य (ईनाम 05 लाख)

4. देवा कवासी पिता स्व0 लखमा कवासी उम्र लगभग 22 वर्ष जाति माड़िया निवासी अण्ड्री थाना गंगालूर जिला बीजापुर। प्लाटून नम्बर 32 पीपीसीएम/ सेक्षन कमाण्डर (ईनाम 03 लाख)

5. राजेश मड़काम पिता स्व0 लिंगा मड़काम उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी बोड़गा कोडोलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर। बोड़गा आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष (ईनाम 02 लाख)

6. पायके ओयाम पिता स्व0 लक्खू ओयाम उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी चेरली कोकोड़ीपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (ईनाम 01 लाख)

7. कोसा सोढ़ी पिता हड़मा उर्फ मेट्टा सोढ़ी उम्र लगभग 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी जियाकोड़ता डोंगरीपारा थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा। जियाकोड़ता आरपीसी सीएनएम सदस्य (ईनाम 50 हजार)

8. महेश लेकाम पिता सन्नू लेकाम उम्र लगभग 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी छोटेतुंगाली थाना जांगला जिला बीजापुर। पोटेनार आरपीसी सीएनएम सदस्य (ईनाम 50 हजार)

9. राजू करटाम पिता सन्नू करटाम उम्र लगभग 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी छोटेतुंगाली थाना जांगला जिला बीजापुर। पोटेनार आरपीसी सीएनएम सदस्य (ईनाम 50 हजार)

10. श्रीमती हिड़मे कोवासी पति हुंगा माड़वी पिता हुंगा कोवासी उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी कुंजेरास हित्तापारा थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा। केएएमएस सदस्य (ईनाम- निरंक)

11. जीबू उर्फ रोशन ओयाम पिता लच्छू ओयाम उम्र लगभग 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी बोड़गा बोड़गापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर। बोड़गा आरपीसी मिलिशिया सदस्य (ईनाम- निरंक)

12. अनिल लेकाम पिता सन्नू लेकाम उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी छोटेतुंगाली थाना जांगला जिला बीजापुर। ग्राम छोटेतुंगाली मिलिशिया सदस्य (ईनाम- निरंक)


Tags:    

Similar News