CM Vishnudeo Sai: CM विष्णुदेव नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं होंगे शामिल, PM मोदी, अमित शाह समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचेगे पटना

CM Vishnudeo Sai: बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह को भी ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री इस समारोह में शिरकत करेंगे। मगर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल नहीं होंगे। जबकि, बिहार सरकार ने उन्हें आमंत्रण भेजा है। नीचे पढ़िये सीएम क्यों नहीं जाएंगे पटना....

Update: 2025-11-19 07:00 GMT

CM Vishnudeo Sai:  रायपुर। पता चला है बिहार सरकार ने नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए बीजेपी शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रण पत्र भेजा है। बीजेपी हाई कमान का भी निर्देश है कि नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने सारे मुख्यमंत्री पटना पहुंचे। बिहार में मिली ऐतिहासिक जीत को बीजेपी यादगार बनाना चाहती है। इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम ही पटना पहुंच जाएंगे।

सीएम नाराज?

अब सवाल यह कि आमंत्रण आने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल पटना क्यों नहीं जाएंगे। तो इसका ये मतलब नहीं कि मुख्यमंत्री किसी बात को लेकर नाराज है, और नाराजगी प्रगट करने के लिए पटना नहीं जा रहे।

सीएम क्यों नहीं जाएंगे पटना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पटना नहीं जाने की वजह यह है कि कल 20 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। और राज्य में अगर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री दौरे पर आते हैं तो प्रोटोकॉल के अनुसार उस राज्य के मुख्यमंत्री को मौजूद रहना अनिवार्य रहता है। राष्ट्रपति 11.30 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे और करीब दोपहर बाद यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। उधर, पटना में शपथ ग्रहण समारोह भी 11.30 बजे से ही है। पहले दोपहर 01.30 बजे था मगर प्रधानमंत्री कार्यालय से समय चेंज होकर अब 11.30 बजे हो गया है। ऐसे में, विष्णुदेव साय का पटना जाना संभव नहीं हो पाएगा। क्योंकि अंबिकापुर में जब तक राष्ट्रपति का कार्यक्रम खतम होगा, उससे काफी पहले पटना का शपथ ग्रहण समाप्त हो जाएगा। मालूम हो, शपथ ग्रहण समारोह में भाषण वगैरह नहीं होता। मुख्यमंत्री और उनके साथ 20 मंत्री शपथ लेंगे।

रेखा गुप्ता के शपथ में गए थे सीएम

इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गए थे, बल्कि मंच पर सबके आकर्षण का केंद्र बन गए थे। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच की दूसरी पंक्ति में बैठे विष्णुदेव साय के पास जाकर हाथ पकड़ तीन-से-चार मिनट तक बात की थी। उस समय नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को एकतरफा जनादेश मिला था, पीएम मोदी ने इसके लिए विष्णुदेव साय को बधाई दी थी।

Tags:    

Similar News