CM Vishnudeo In Jaipur: सीएम विष्णु देव का कांग्रेस पर तीखा तंज, बोले-कांग्रेस फ्यूज बल्ब की तरह...

CM Vishnudeo In Jaipur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को फ्यूज बल्ब बताया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता का विश्वास कांग्रेस ने खो दिया है, इसलिए ये लोग कुछ भी बोलते हैं...

Update: 2025-04-29 16:07 GMT

CM Vishnudeo In Jaipur: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना हुये। जयपुर पहुंचते ही उनकी मुलाकात वहां के पत्रकारों से हुई। इस दौरान उनसे जब पत्रकारों ने कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही संविधान बचाओ रैली पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने तंज कसते हुये कांग्रेस को फ्यूज बल्ब बताया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने आगे कहा कि कांग्रेस ने देश से पूरी जनता का भरोसा खो दिया है। इसलिए ये लोग कुछ भी बोलते हैं, जिसका कोई सिर-पैर नहीं होता।

मुख्यमंत्री ने सविधान रैली पर कहा कि सविधान को तो ये लोग कई बार खतरे में डाले हैं, इमरजेंसी कौन लगाया था इस देश में? आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या की, जितने भी गैर कांग्रेसी थे, उन्हें जेल में डाल दिये थे।

सीएम ने कहा कि कई बार कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के कारण सविधान में संसोधन करते रहे। ऐसे लोग जो सविधान को अपने स्वार्थ के लिए उपयोग करते रहे, ऐसे लोगों के लिए सविधान बचाओ रैली अच्छा नहीं लगता, उन्हें संविधान बचाने की बात करना शोभा नहीं देता। यह केवल दिखावा है, जनता सब देख और समझ रही है।

मुख्यमंत्री साय मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन हेतु राजस्थान के दौरे पर थे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस द्वारा जारी किए गए 'गायब' पोस्टर और संविधान बचाओ रैली पर तीखा प्रहार किया।

राजनीतिक हलचल तेज

मुख्यमंत्री साय के इस तीखे बयान से राजस्थान और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विधानसभा चुनावों के पूर्व भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाज़ी अपने चरम पर है। मुख्यमंत्री साय के इस बयान को भाजपा की आक्रामक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य कांग्रेस को उसके पुराने कार्यकालों की याद दिलाकर कटघरे में खड़ा करना है।

Tags:    

Similar News