CG Teacher News: अटैचमेंट पर सख्ती: स्कूल शिक्षा विभाग में जमकर अटैचमेंट का खेल, सख्ती बरतने कलेक्टर्स को चिट्ठी

CG Teacher News:स्कूल शिक्षा विभाग में राज्य शासन के स्पष्ट मनाही और प्रतिबंध के बाद भी अटैचमेंट का खेल गुपचुप तरीके से जारी है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेशभर के कलेक्टर्स को लिखे पत्र से साफ हो रहा है कि निर्देश के बाद भी बीईओ और डीईओ यह खेला कर रहे हैं। राज्य शासन ने प्रदेशभर के कलेक्टर्स को पत्र लिखकर अटैचमेंट पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कहा है।

Update: 2025-11-05 10:04 GMT

CG Teacher News: रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में राज्य शासन के स्पष्ट मनाही और प्रतिबंध के बाद भी अटैचमेंट का खेल गुपचुप तरीके से जारी है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेशभर के कलेक्टर्स को लिखे पत्र से साफ हो रहा है कि निर्देश के बाद भी बीईओ और डीईओ यह खेला कर रहे हैं। राज्य शासन ने प्रदेशभर के कलेक्टर्स को पत्र लिखकर अटैचमेंट पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कहा है।

स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने प्रदेशभर के कलेक्टर्स को पत्र लिखकर शिक्षकों के संलग्नीकरण अटैचमेंट पर रोक लगाने कहा है। जारी पत्र में लिखा है किराष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के तहत शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही सम्पन्न की गई है। इसके पश्चात भी कतिपय जिलों से शिक्षकों के संलग्नीकरण की जानकारी प्राप्त हो रही है, जो कि उचित नहीं है। पूर्व में भी शिक्षकों के संलग्नीकरण पर रोक लगाई गई है।

स्थानांतरण नीति के साथ ही अटैचमेंट पर लगाई थी रोक

राज्य शासन ने स्थानांतरण नीति जारी करने के साथ ही संलग्नीकरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई थी। इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश भी जारी किया था। अचरज की बात ये कि राज्य शासन के आदेश का सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग के अधिकारी ही धज्जियां उड़ा रहे हैं। चहेते शिक्षकों को स्टाफ की कमी का बहाना बनाकर डीईओ व बीईओ मनचाहे जगह पर अटैच का आदेश जारी कर दे रहे हैं। यह अटैचमेंट का खेल लंबे समय से चले आ रहा है। राज्य शासन की सख्ती और कलेक्टर्स को निगरानी की जिम्मेदारी देने के बाद माना जा रहा है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों के इस खेल पर रोक लगेगी।

जारी आदेश की इन अफसरों को दी जानकारी

  • निज सचिव मंत्री, छ.ग. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग
  • संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय
  • प्रबंध संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, छग रायपुर
  • समस्त संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग, छग
  • समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, छग

देखें पत्र



Tags:    

Similar News