CG Rajim Kumbh Kalp Mela News: राजिम कुंभ में बदइंतजामी: भड़के विधायक ने कहा, सरकार की धनिया बो रहे हो, पढ़िए क्या है पूरा मामला, विधायक को गुस्सा क्यों आया
CG Rajim Kumbh Kalp Mela News: राजिम कुंभ कल्प मेले में बदइंतजामी को लेकर सत्ताधारी दल के एक विधायक को गुस्सा आ गया। नाराज विधायक ने मेले के सरकारी अधिकारी से कहा, ऐसे ही करते रहो और सरकार की धनिया बोते रहो। पढ़िए क्या है मामला और विधायक को गुस्सा क्यों आया।
इमेज सोर्स- NPG News
10 February 2026|रायपुर। राजिम कुंभ कल्प मेले में बदइंतजामी को लेकर सत्ताधारी दल के एक विधायक को गुस्सा आ गया। नाराज विधायक ने मेले के सरकारी अधिकारी से कहा, ऐसे ही करते रहो और सरकार की धनिया बोते रहो। मेले में अपनी कला का प्रदर्शन करने आए कलाकारों को भोजन कराने के बजाय भूखे रहने को लेकर नाराज विधायक की जुबान कुछ इस अंदाज में फिसली।
राजिम कुंभ में अव्यवस्थाओं को लेकर राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू को गुस्सा आ गया। गुस्साए रोहित की जुबान कुछ इस अंदाज में फिसली। नाराज विधायक ने जिला पंचायत सीईओ को ना केवल हड़काया,साथ ही बोल गए,ऐसे ही कारनामा कर सरकार की धनिया बो दो। आम नागरिकों के अलावा छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आए जनता के बीच सरकार की इमेज को बट्टा लगा दो। राज्य सरकार ने मेले में व्यवस्था के लिए गरियाबंद जिला पंचायत सीईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
राजिक कुंभ मेले में प्रदर्शन करने आए कलाकारों को भोजन और पानी जैसे जरुरी सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। आयोजन समिति और इवेंट कंपनी की लापरवाही के चलते कलाकार परेशान हो रहे हैं। इसकी शिकायत विधायक को मिली। नाराज विधायक ने जिला पंचायत सीईओ और इवेंट कंपनी के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए फटकार लगाई और व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। विधायक ने दोटूकहा, सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की तो बख्शेंगे नहीं। अधिकारियों के रवैये से नाराज विधायक रोहित साहू सभी कलाकारों को अपने साथ एक निजी रेस्टोरेंट ले गए और उन्हें भोजन कराया। उन्होंने कहा कि कलाकारों का सम्मान सर्वोपरि है।