CG Politics: मंत्री बीजेपी के, खुश हो रहे कांग्रेसी, व्हाट्सपएप ग्रुपों में बधाइयों का दौर, बीजेपी सचेतक सुशांत शुक्ला बोले, मानसिक दिवालियापन का प्रतीक...
CG Politics: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव कैबिनेट का पहला विस्तार हुआ। राजभवन में आयोजित समारोह में तीन नए मंत्रियों ने आज शपथ ग्रहण की। इसके बाद कांग्रेस नेताओं के व्हाट्स्पएप ग्रुपों में बधाइयों का दौर चल रहा, तो सोशल मीडिया में मिम्स डाले जा रहे हैं। सुशांत शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस नेताविहीन हो गई है, अब बीजेपी में नेता ढूंढ रही है।
CG Politics: रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट का आज बहुप्रतीक्षित विस्तार हो गया। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद कंप्लीट हो गया। उधर, तीन मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद सोशल मीडिया में कांग्रेस नेताओं की बधाई और मिम्स की बाढ़ आ गई है। बधाइयों में लिखा जा रहा...दो पूर्व कांग्रेस नेताओं को मंत्री बनने पर बधाई। इसके अलावे भी कई ऐसी बातें लिखी जा रही, जो यहां लिखा नहीं जा सकता। इस पर भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने करारा प्रहार किया है।
सुशांत शुक्ला ने कहा कि कांग्रेसी मानसिक दिवालियपन के शिकार हो गए हैं। विष्णुदेव सरकार में सुशासन के हो रहे अनेकानेक कार्यों से उनकी स्थिति खिसियाए बिल्ली, खंभा नोचे जैसी हो गई है। उन्होंने कहा, सभी विधायक बीजेपी की टिकिट पर चुनाव लड़े उन्हें जनता ने विश्वास दिया, इसके बाद वे विधायक बनें। सुशांत शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस नेताविहीन हो गई है, अब बीजेपी में नेता ढूंढ रही है।
उधर, राज्यपाल रामेन डेका ने आज छत्तीसगढ़ के तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। राजभवन के दरबार हॉल में गरियामय समारोह में तीनों मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
तीनों मंत्रियों ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, विधायक, सांसद और गणमान्य लोग मौजूद थे।
तीन नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद विष्णुदेव साय मंत्रिपरिषद में अब मंत्रियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इससे पहले अभी तक मुख्यमंत्री के अलावे 12 मंत्री होते थे। 2004 में कुल विधायकों का 15 परसेंट मंत्रियों की संख्या का नियम आने के बाद छत्तीसगढ़ के 90 सदस्यीय विधायकों में से 12 मंत्री होते थे। मगर पिछले साल हरियाणा में 90 विधायकों में 13 मंत्री बनाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में भी इसकी मांग जोर पकड़ने लगी थी। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में भी अब 13 मंत्री हो गए हैं।