CG News: SECL खदान में कोयले की चोरी या डकैती? सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो, सुरक्षाकर्मी बने तमाशबीन, SECL विश्रामपुर के GM बोले....

CG News: उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में SECL के अमेरा खदान से ग्रामीण सीधेतौर पर कोयले की डकैती कर रहे हैं। सुरक्षाकर्मी भी ग्रामीणों के आगे दहशत में रहते हैं। सुरक्षाकर्मियों के आंखों के सामने ग्रामीणों की भीड़ बेखौफ होकर कोयला निकालकर ले जा रहे हैं. एसईसीएल विश्रामपुर के जीएम बोले.....

Update: 2026-02-11 11:03 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

11February 2026|सरगुजा। उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में SECL के अमेरा खदान से ग्रामीण सीधेतौर पर कोयले की डकैती कर रहे हैं। सुरक्षाकर्मी भी ग्रामीणों के आगे दहशत में रहते हैं। सुरक्षाकर्मियों के आंखों के सामने ग्रामीणों की भीड़ बेखौफ होकर कोयला निकालकर ले जा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक ग्रामीण प्रतिदिन 100 टन से अधिक कोयला माइंस से निकाल रहे हैं। एसईसीएल विश्रामपुर के जीएम डॉ. संजय सिंह ने कहा, ग्रामीण बेखौफ खदान में घुसकर कोयला निकालकर ले जा रहे हैं। कोयला चोरी रोकने पर सुरक्षा गार्डों के साथ ग्रामीण मारपीट करते हैं। इस तरह की घटनाएं पहले हो चुकी है। लिहाजा सुरक्षाकर्मी भी दहशत में रहते हैं। जीएम ने कहा, कोयला चोरी रोकने के लिए सरगुजा एसपी से चर्चा की गई है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जीएम का कहना है, ग्रामीणों को कोयला चोरी नहीं करने की समझाइश दी गई है, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं।

बता दें कि कोयला चोरी रोकने की कोशिश करने वाले और ग्रामीणों पर ऐसा ना करने दबाव बनाने वाले SECL के सुरक्षाकर्मियों पर पहले ग्रामीण हमला कर चुके हैं। इस कारण सुरक्षाकर्मी भी कुछ कर पाने की स्थिति में नहीं हैं। इस पूरे मामले में एएसपी अमोलक सिंह ने कहा, खदान से हो रही कोयला चोरी की घटना को अभियान चलाकर रोकने की कोशिश करेंगे और कोयला चोरी करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

SECL की अमेरा खदान में घुसकर बड़ी संख्या में ग्रामीण रोजाना कोयले की चोरी कर रहे हैं। ग्रामीण खदान के फेस तक पहुंचकर कोयले को बोरों में भरकर बाहर ले जाते हैं। वहां से साइकिल और बाइक के जरिए कोयला गांवों तक पहुंचा दिया जाता है। अनुमान के मुताबिक, प्रतिदिन तकरीबन 100 टन तक कोयले की चोरी खदान से की जा रही रही है। चोरी का कोयला ग्रामीण स्थानीय स्तर पर ईंट भट्ठों में बेचते हैं। कुछ कोयला बाहर तस्करी कर भेजा जा रहा है।

Tags:    

Similar News