CG News: CSVTU में फूटा PhD फीस घोटाला! सब्मिशन फीस लेकर थमाया फर्जी रसीद, पुलिस ने किया FIR
CG News: छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय CSVTU में पीएचडी फीस घोटाला फूटा है। सब्मिशन के लिए 30 हजार रुपये लेकर छात्रों को फर्जी रसीद दे दी गई। यह घोटाला तकरीबन 10 लाख रुपय की बताई जा रही है।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
3 फरवरी 2026: भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई CSVTU में पीएचडी फीस घोटाला फूटा है। सब्मिशन के लिए 30 हजार रुपये लेकर छात्रों को फर्जी रसीद दे दी गई। यह घोटाला तकरीबन 10 लाख रुपय की बताई जा रही है। जांच में मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पीएचडी डिपार्टमेंट में पदस्थ कनिश्ठ सलाहकार सुनील कुार प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
पीएचडी शोधार्थियों ने फर्जी रसीद की शिकायत जब कुलपति से की तब मामले की गंभीरता को देखते हुए वीसी के निर्देश पर नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पीएचडी सब्मिशन के नाम पर भारी भरकम फीस के एवज में दी जाने वाली रसीद के फर्जी होने की शिकायत के बाद जांच समिति की प्रारंभिक जांच में 9 लाख 44 हजार 500 रुपए के गबन की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव ने थाना नेवई को पत्र लिखकर जानकारी दी। शोधार्थी छात्रों की शिकायत का हवाला देते हुए लिखा है, सब्मिशन के नाम पर प्रति छात्रा 30 हजार रुपये लिए और फर्जी रसीद दे दी गई। यह राशि विवि के बैंक अकाउंट में जमा नहीं कराई गई है।
कुलपति ने बताया, शिकायतों के आधार पर दो सदस्यीय समिति से जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में तकरीबन 10 लाख रुपए की गड़बड़ी सामने आई है। मामले में नेवई थाना में शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। जांच समिति की रिपोर्ट में सामने आया कि सुनील कुमार प्रसाद ने शोधार्थियों से फीस ली और फर्जी रसीद दे दी।
विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक 22 जनवरी 2026 को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सुनील कुमार प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया गया।