CG News: कुदरत का करिश्मा; महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्मः दो बेटा और एक बेटी
CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो बेटे और एक बेटी है। एक बच्चे का वजन कम इसलिए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया है।
इमेज सोर्स- NPG News
08 फरवरी 2026: बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो बेटे और एक बेटी है। एक बच्चे का वजन कम इसलिए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया है।
बलरामपुर में रघुनाथ नगर स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। दो बच्चे स्वस्थ्य है। किसी तरह की परेशानी नहीं है। तीसरे नवजात का वजन कम होने के कारण उसे बेहतर इलाज और विशेष निगरानी के लिए चिकित्सकों ने वाड्रफनगर सिविल अस्पताल रेफर किया है। एक बच्चे का वजन 2KG, दूसरे का 1.5KG और तीसरे का वजन 1.3KG है।
ग्राम पंचायत चकदेही की बसंती को जब प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो परिजन उन्हें रघुनाथ नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।
डॉक्टरों की देखरेख में महिला ने तीन नवजात शिशुओं को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला को विशेष निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम लगातार मां और बच्चों की स्थिति पर नजर रखे हुए है। जरूरी जांच और देखभाल नियमित रूप से की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
महिला के पति रामलाल ने बताया कि उन्हें पहले से इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उनकी पत्नी एक साथ तीन बच्चों को जन्म देगी। उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए खुशी का पल बताया।