CG News: आदिवासी किसान की हत्या के आरोप में SDM सहित चार गिरफ्तार, पढ़ें क्या है पूरा मामला
CG News: कुसमी के राम उराँव हत्याकांड में एसडीएम करुण डहरिया और उनके तीन साथियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।
इमेज सोर्स- NPG News
16 February 2026|बलरामपुर। बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र के हंसपुर घंघरुपाट निवासी 60 वर्षीय राम उरांव पिता रेंगता राम की हत्या जे मामले में प्रारंभिक पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने एसडीएम करुण डहरिया और उनके साथी सुदीप यादव, मनजीत यादव और विक्की सिंह से खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बीते 15 फ़रवरी की शाम हंसपुर में राम उराँव, अजीत राम तथा आकाश अघरिया इन ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई थी जिससे राम उराँव की मौत हो गई। यह मारपीट जिस समूह ने की उसमें कुसमी एसडीएम करुण डहरिया सुदीप यादव विक्की सिंह और मंजीत यादव के साथ करीब छ अन्य शामिल थे।
मृतक राम उराँव की पीएम रिपोर्ट का विस्तृत ब्योरा अभी आना बाक़ी है, प्राथमिक जांच रिपोर्ट में चिकित्सकों ने पाया है कि, मृतक के शरीर में अंदरूनी गंभीर चोटें थीं। मृतक राम के शरीर में अत्यधिक चोटें थीं जिस वजह से इंटरनल हेमरेज हुआ और राम उराँव की मौत हो गई।
पुलिस ने धारा 103 (1), 3,5 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। इस मामले में एसडीएम करुण डहरिया, सुदीप यादव, मंजीत यादव और विक्की को नामजद आरोपी बनाया गया है और सभी को गिरफ्तार किया गया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, बाक्साइट के अवैध खनन की जांच के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई थी। बलरामपुर जिले के हंसपुर में कुसमी एसडीएम एवं नायब तहसीलदार के साथ युवकों ने तीन ग्रामीणों की पिटाई कर दी थी। मारपीट में घायल एक ग्रामीण की कुसमी हॉस्पिटल में मौत हो गई एवं दो अन्य घायल हैं। बताया गया है कि राजस्व टीम हंसपुर में बाक्साइट के अवैध उत्खनन की जांच करने पहुंची थी। घायलों ने बताया कि वे गेंहू के खेत में पानी की सिंचाई कर लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, कुसमी एसडीएम करूण डहरिया व नायब तहसीलदार पारस शर्मा के साथ राजस्व टीम हंसपुर में बाक्साइट के अवैध उत्खनन की जांच करने रविवार देर शाम को पहुंची थी। रात में हंसपुर के तीन ग्रामीण सरना के पास टीम को मिले। आरोप है कि एसडीएम एवं नायब तहसीलदार एवं उनके साथ पहुंचे युवकों ने तीनों ग्रामीणों की डंडों एवं लात से बेदम पिटाई कर दी। टीम ने तीनों को वाहन में बैठाकर कुसमी लेकर आए। रास्ते में मारपीट में घायल एक ग्रामीण बेहोश हो गया।
रास्ते में एक ग्रामीण के बेहोश हो जाने पर एसडीएम की टीम ने ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी पहुंचाया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक ग्रामीण राम नरेश राम (60 वर्ष) की मौत हो गई। दो अन्य ग्रामीण अजीत उरांव (60 वर्ष) एवं आकाश अगरिया (20 वर्ष) घायल हैं। घायल आकाश अगरिया एवं अजीत उरांव ने बताया कि वे गेंहू में पानी सिंचपई करने गए थे। रात करीब 8 बजे लौट रहे थे। वहां एसडीएम की गाड़ी एवं एक अन्य वाहन में सवार करीब 6 से 7 लोगों ने सरना के पास उन्हें रोका एवं पूछा कि कहां से आ रहे हो। इसके बाद डंडे एवं लात से उनकी बेदम पिटाई कर दी। उन्हें गाड़ी में बैठाकर कुसमी लाया जा रहा था। रास्ते में राम नरेश राम बेहोश हो गया तो तीनों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
मारपीट में एक ग्रामीण की मौत एवं दो अन्य के घायल होने के बाद हंगामें की आशंका को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कुसमी थाने में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। कुसमी में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया । था.