युद्ध का साइड इफैक्ट: होटल और उद्योगों में कर्मशियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई बैन, LPG सिलेंडर की बुकिंग अब 21 दिन के बजाय 25 दिन में कर सकेंगे

US, Isrial, Iran War: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का असर अब LPG पर लड़ते दिखाई दे रहा है। होटल और उद्योगों में व्यवसायिक उपयोग के लिए दी जाने वाली गैस सिलेंडरों की आपूर्ति फिलहाल बंद कर दी गई है। छत्तीसगढ़ के कमोबेश सभी शहरों में इस तरह की देखी जा रही है।

Update: 2026-03-11 11:44 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

बिलासपुर। 11 मार्च 2026| अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का असर अब LPG पर लड़ते दिखाई दे रहा है। होटल और उद्योगों में व्यवसायिक उपयोग के लिए दी जाने वाली गैस सिलेंडरों की आपूर्ति फिलहाल बंद कर दी गई है। छत्तीसगढ़ के कमोबेश सभी शहरों में इस तरह की देखी जा रही है।

ईरान युद्ध से उत्पन्न अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में घरेलू एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने खाद्य विभाग के अधिकारियों और गैस वितरकों की बैठक लेकर व्यवस्था की समीक्षा की। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए आम उपभोक्ताओं को घबराने या पैनिक में आकर गैस का अनावश्यक भंडारण करने की जरूरत नहीं है। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

युद्ध की स्थिति को देखते हुए होटल और उद्योगों में व्यवसायिक उपयोग के लिए दी जाने वाली गैस सिलेंडरों की आपूर्ति फिलहाल बंद कर दी गई है। हालांकि अस्पतालों और स्कूलों को उनकी वास्तविक जरूरत के अनुसार गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग पर पाबंदी

जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का किसी भी प्रकार से व्यवसायिक या अन्य उपयोग न होने दें। वितरण व्यवस्था की निगरानी स्वयं एजेंसी संचालक करें और इसे केवल अपने कर्मचारियों के भरोसे न छोड़ें। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को सिलेंडर देने या ब्लैक मार्केटिंग जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने को कहा गया।

घरेलू गैस के लगभग 4.80 लाख कनेक्शन

छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले में घरेलू गैस के लगभग 4.80 लाख कनेक्शन हैं। तीन ऑयल कंपनियों के 38 गैस वितरकों के माध्यम से इन उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है, जिनमें से 22 वितरक केवल बिलासपुर शहर में संचालित हैं।

प्रतिदिन 5 हजार गैस सिलेंडरों की डिलीवरी

वर्तमान में जिले में प्रतिदिन तकरीबन 5 हजार गैस सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है और पिछले 10 दिनों से इसी दर से आपूर्ति जारी है। बैठक में यह भी बताया गया कि गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। गैस वितरकों ने शहर में लागू नो-एंट्री प्रतिबंध से राहत देने की मांग भी रखी,

कलेक्टर ने की अपील

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक में आकर गैस सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न करें। जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। बैठक में खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर, एएफओ राजीव लोचन तिवारी, कंपनी के नोडल अधिकारी हेम प्रकाश साहू, गैस वितरक संघ के जिला अध्यक्ष सुभाष जायसवाल सहित जिले के सभी गैस वितरक उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News