CG Me Aaj Ka Mausam: बारिश और बाढ़ से हाल बेहाल: अगले 48 घंटे आफत की बारिश, कई जिलों में अति से भारी बारिश की चेतावनी
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। जिसके कारण कई जिलों में बारिश और बाढ़ के हालात है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले 48 घंटों में पूरे छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आज रविवार को छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?
CG Me Aaj Ka Mausam

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले 48 घंटों में पूरे छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं आज रविवार को छत्तीसगढ़ के 4 जिलों बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी बारिश हुई
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 अगस्त तक 924 मिलीमीटर बारिश होनी थी, लेकिन अनुमान से 3 प्रतिशत कम 896.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अब तक छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा 1260.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं बेमेतरा में सबसे कम 427 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में बस्तर संभाग में अच्छी बारिश हुई है।
पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा छत्तीसगढ़ के पांच जिलों का तापमान
रायपुर- अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस
बिलासपुर- अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस
अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस
जगदलपुर- अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस
दुर्ग- अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस
बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति
बस्तर संभाग में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्तर के इलाके पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ में 200 से ज्यादा मकान ढह गए हैं। राहत-बचाव कार्य चलाया जा रहा है। बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्तर राहत शिविर लगाए गए हैं। जिनमें बाढ़ प्रभावित लोगों को ठहराया गया है। प्रशासन भी लगातार अलर्ट मोड में है।