CG DA Hike: कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने डीए की घोषणा पर CM विष्णुदेव को दिया धन्यवाद...

CG DA Hike: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर राज्य के कर्मचारियों के लिए चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) की घोषणा पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया...

Update: 2024-10-16 14:20 GMT

CG DA Hike: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर राज्य के कर्मचारियों के लिए चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) की घोषणा पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया l प्रतिनिधि मंडल ने मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप, खेल मंत्री टंक राम वर्मा, मोर्चा के पदाधिकारी अनिल शुक्ला, महेंद्र सिंह राजपूत, संजय सिंह, ओ पी शर्मा, तीरथलाल सेन, बालकृष्ण साहू, जितेंद्र सिंह ठाकुर, अशोक कुमार नावरे, भोला राम किर, सूरज प्रसाद देवांगन, संजय तिवारी, आशीष सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट की बैठक से पहले महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने की घोषणा की है। महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% कर दी गयी है। 1 अक्टूबर से राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।

लंबे समय से डीए की मांग

प्रदेश के सरकारी कर्मचारी काफी समय से डीए में बढ़ोतरी को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारी लगातार सरकार से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों का कहना था, कि राज्य और केंद्र के कर्मचारियों को अलग-अलग महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। जबकि मंहगाई सबके लिए बराबर है। सभी कर्मचारियों को एक जैसा मंहगाई भत्ता दिया जाना चाहिए।

अब तक छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत मिलता था। लेकिन अब यह बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा। कर्मचारियों को 1 अक्टूबर से महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। कैबिनेट की बैठक से पहले यह फैसला लिया गया है। 

Tags:    

Similar News