CG Crime News VIDEO: रेलवे ट्रैक के करीब शराब की भट्ठी! नाले में मिला 6 टन, 300 डिब्बों में भरा महुआ लहान का जखीरा
CG Crime News: शराब तस्करों ने गजब कर दिया है। रेलवे ट्रैक के किनारे महुआ शराब की भट्ठी लगाकर महुआ शराब बनाने का काम कर रहे थे। ट्रैक किनारे महुआ शराब बनाकर इसे डिब्बों में भरकर नाले में छिपा देते थे। डिमांड के अनुसार नाले से डिब्बों को निकालकर सप्लाई करते थे। नाले के भीतर पुलिस ने 300 डिब्बों में तकरीबन छह टन महुआ लहाने को जब्त किया है।
इमेज सोर्स- NPG News
बिलासपुर।10 मार्च 2026| शराब तस्करों ने गजब कर दिया है। रेलवे ट्रैक के किनारे महुआ शराब की भट्ठी लगाकर महुआ शराब बनाने का काम कर रहे थे। ट्रैक किनारे महुआ शराब बनाकर इसे डिब्बों में भरकर नाले में छिपा देते थे। डिमांड के अनुसार नाले से डिब्बों को निकालकर सप्लाई करते थे। नाले के भीतर पुलिस ने 300 डिब्बों में तकरीबन छह टन महुआ लहाने को जब्त किया है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे ट्रैक और नाले के पास भट्ठी लगाकर महुआ शराब बनाया जा रहा था। पुलिस ने दबिश देकर नाले में छिपाकर रखे 300 डिब्बों से तकरीबन 6 टन महुआ लहान बरामद किया है। पुलिस ने जब्त किए लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। महुआ शराब बनाने वाले और गांव-गांव तस्करी करने वालों की जानकारी फिलहाल पुलिस को नहीं लग पाई है।मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।
CSP गगन कुमार ने बताया, सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर से लगे घुटकू इलाके में रेलवे लाइन पास बड़ी मात्रा में महुआ लहान छिपाकर रखा गया है। जहां कच्ची शराब बनाने की तैयारी चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान रेलवे ट्रैक किनारे नाले में बड़ी मात्रा में अवैध महुआ लहान मिला।
डिब्बों को बाहर निकाला, जिनमें करीब 6000 किलो लहान मिला। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम भी मौजूद रही। लावारिस हालत में मिले लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। शराब बनाने की भट्ठियों को भी पुलिस ने तोड़ दिया गया।