Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh News: होली में खपाने जंगल में बना रहे थे महुआ शराब, तभी पुलिस आ धमकी...

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये अवैध शराब की भट्टी को नष्ट किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया है।

Raigarh News: होली में खपाने जंगल में बना रहे थे महुआ शराब, तभी पुलिस आ धमकी...
X
By Sandeep Kumar

Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मेें पुलिस ने होली में खपाने बनाई जा रही अवैध शराब भट्टी पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अवैध शराब भट्टी को नष्ट किया। पुलिस की टीम को देखकर मौके से शराब बनाने वाले आरोपी भाग निकले, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

जानिए पूरा मामला

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने ऑपरेशन आघात चलाया जा रहा है। थाना छाल पुलिस द्वारा ग्राम बरभौना में कल छापेमार कार्रवाई कर अवैध महुआ शराब निर्माण की भट्ठी को नष्ट किया गया। थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बरभौना के बाहर जंगल क्षेत्र में भट्ठी बनाकर अवैध महुआ शराब तैयार की जा रही है।

पुलिस को आता देख आरोपी फरार

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को आता देख अवैध शराब बनाने में संलिप्त व्यक्ति मौके से जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा मौके का निरीक्षण करने पर बड़ी मात्रा में महुआ पास (कच्चा माल) पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिससे अवैध शराब निर्माण की प्रक्रिया को तत्काल रोक दिया गया।

बता दें कि हाल ही में थाना प्रभारी छाल द्वारा छाल बस्ती में जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। थी तथा ग्रामीणों को ऐसे असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया था। ग्रामीणों की जागरूकता और सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई की है। अवैध शराब बनाने वालों को फिर से चेतावनी दी गई है कि अवैध शराब बनाने वालों को पकड़ा जायेगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा “अवैध शराब बनाने और बेचने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा, ऑपरेशन आघात के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मदन पाटले, आरक्षक भूपेश राठिया, प्रबंध राठिया, उमेंद्र उरांव एवं सतीश जगत शामिल रहे। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story