Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: नशे के सौदागरों पर करारा वार: छत्तीसगढ़ में महिलाएं बेच रहीं सूखा नशा, शराब तस्करों को पुलिस ने भेजा जेल...

CG Crime News: हेरोइन के पाकिस्तानी कनेक्शन और नेटवर्क पर अंकुश लगाने में छत्तीसगढ़ बिलासपुर पुलिस को अहम सफलता मिली है। ड्रग पैडलर और सप्लायर को जेल भेजने के बाद नशे के सौदागरों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। सूखा नशा के अलावा शराब की तस्करी करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर लगी हुई है।

CG Crime News: नशे के सौदागरों पर करारा वार: छत्तीसगढ़ में महिलाएं बेच रहीं सूखा नशा, शराब तस्करों को पुलिस ने भेजा जेल...
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

17 February 2026|बिलासपुर। ड्रग्स पैडलर, शराब के अवैध धंधे में शामिल तस्करों व कोचियों पर बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। एसएसपी रजनेश सिंह ने एक और नवाचार किया है। ड्रग्स पैडलर और नशे के धंधे में संलिप्त कोचियों और तस्करों पर अब ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है। वाहनों को जीपीएस सिस्टम से लैस कर दिया गया है।

हेरोइन के पाकिस्तानी कनेक्शन और नेटवर्क पर अंकुश लगाने में छत्तीसगढ़ बिलासपुर पुलिस को अहम सफलता मिली है। ड्रग पैडलर और सप्लायर को जेल भेजने के बाद नशे के सौदागरों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। सूखा नशा के अलावा शराब की तस्करी करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर लगी हुई है।

बीते दिनों गांजा और शराब की तस्करी करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। बिलासपुर जिले की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 मामले बनाए और 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अचरज की बात ये कि छत्तीसगढ़ में हो रही गांजे की तस्करी और बिक्री में महिला तस्कर सक्रिय हो गई है। घरों में बेखौफ गांजा रख रही है और चोरी छिपे ग्राहकों को बेच रही है और डिमांड के अनुसार ग्राहकों तक पहुंचा रही है। पुलिस ने दो महिलाओं को गांजा की बिक्री करते ना केवल पकड़ा है, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

15 फरवरी 2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी में एक महिला गांजा बेचते पुलिस ने काजल वर्मा पति कुनानू उर्फ नानू वर्मा उम्र 25 वर्ष साकिन वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी थाना कोटा के कब्जे से 900 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 40000 एवं बिक्री रकम 526000 रूपये कुल जुमला 566000 रुपए को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद की गई। जप्त सामग्री का नियमानुसार तौल, सीलिंग एवं नमूना प्रक्रिया पूर्ण कर संबंधित प्रकरणों में धारा 20(B), 21(C), 22 एवं 29 NDPS Act के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत चला विशेष अभियान, 12 मामले दर्ज, 12 आरोपी गए जेल

  • 11 गांजा विक्रेता एवं 01 नशीले टेबलेट विक्रेता आरोपी गिरफ्तार
  • विभिन्न थाना क्षेत्रों से गांजा एवं प्रतिबंधित टेबलेट जप्त

आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी

  • थाना सरकंडा- रानी सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी सरकंडा – 2925 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (कुल वजन 438.750 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹11,497/-) – धारा 21(C), 22 NDPS Act
  • बली वंशकार, उम्र 30 वर्ष, निवासी सरकंडा – गांजा 1 किलो 200 ग्राम – धारा 20(B) NDPS Act
  • अभय भार्गव, उम्र 24 वर्ष, निवासी सरकंडा – गांजा 1 किलो 100 ग्राम – धारा 20(B) NDPS Act
  • थाना सिविल लाइन- राजकुमार निर्मलकर, उम्र 58 वर्ष, निवासी लोखंडी – गांजा 280 ग्राम – धारा 20(B), 29 NDPS Act
  • चौकी बेलगहना- देवचरण वैष्णव, निवासी कोंचरा – गांजा 300 ग्राम, एक तराजू-बाट, नगदी ₹16,000/- – धारा 20(B) NDPS Ac
  • थाना सीपत- सीमा सिसोदिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी मटियारी – गांजा 2 किलो – धारा 20(B) NDPS Act
  • थाना कोनी- पूर्णिमा वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी बिरकोना – गांजा 1 किलो 256 ग्राम – धारा 20(B) NDPS Act
  • थाना रतनपुर- अरविन्द उर्फ अन्नू जैन, उम्र 36 वर्ष, निवासी रतनपुर – गांजा 225 ग्राम, नगदी ₹2,300/-, एक मोबाइल फोन – धारा 20(B) NDPS Act
  • थाना बिल्हा- त्रिवेणी अरोरा, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10 बिल्हा – गांजा 0.124 किलोग्राम, झिल्ली एवं पेपर, नगदी ₹2,220/- – धारा 20(B) NDPS Act
  • थाना सिरगिट्टी- शेख राजा, उम्र 30 वर्ष, निवासी पोर्टर खोली, सिरगिट्टी – गांजा 240 ग्राम (अनुमानित कीमत ₹12,000/-) – धारा 20(B) NDPS Act

शंकर दास मानिकपुरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी पोर्टर खोली, सिरगिट्टी – गांजा 360 ग्राम (अनुमानित कीमत ₹18,000/-) – धारा 20(B) NDPS Act

शराब की बनाई जब्ती, आरोपी गए जेल

थाना रतनपुर- शराब कोचिये से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमती 6000 रूपये को किया जब्त।

शराब कोचिया अनिल कुमार नेताम को भेजा जेल

थाना कोनी- पूर्णिमा वर्मा पति चैत राम वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बिरकोना थाना कोनी जिला बिलासपुर को पकड़ा गया जिसके कोठा के भूसा के बोरी के नीचे एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला हरा भूरा पत्ती बंडल मिला जिसकी जांच करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया, जिसको तौल करने पर कुल वजन 01किलो 256 ग्राम होना मिला आरोपिया से बरामद गांजा व 01 नग मोबाइल को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया आरोपिया पूर्णिमा वर्मा का कृत्य धारा 20(बी )NDPS एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश कर रिमांड में जेल भेजा गया।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story