CG Crime News: स्पा सेंटर और देह व्यापार! काम करने वाली युवती का सनसनीखेज खुलासा, वेतन मांगा तो....

CG Crime News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्पा सेंटर की आड़ में संचालिका और मैनेजर देह व्यापार का धंधा कर रही थी। सेंटर में काम करने वाली एक लड़की ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Update: 2026-02-08 07:15 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

8 February 2026|बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्पा सेंटर की आड़ में संचालिका और मैनेजर देह व्यापार का धंधा कर रही थी। सेंटर में काम करने वाली एक लड़की ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने संचालिका और मैनेजर के खिलाफ एफआईआर कर हिरासत में लिया है।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर में स्पा सेंटर में देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था, यहां काम करने वाली युवती को संचालिका और मैनेजर ने देहर व्यापर के धंधे में धकेल दिया है। परेशान युवती सिविल लाइन थाने पहुंची और अपनी आपबीती बताते हुए स्पा सेंटर की संचालिका और मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। सेंटर की संचालिका और मैनेजर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि शहर में चले रहे एक बड़े रैकेट का खुलासा भी हो सकता है।

CSP निमितेष सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले में रहने वाली युवती तकरीबन 8 महीने पहले बिलासपुर आई थी। इधर-उधर काम ढूंढने के बाद युवती सत्यम चौक के पास आइवेरी स्पा सेंटर में काम करने लगी। स्पा सेंटर की संचालिका पूजा ढकाल और मैनेजर रीरू तमांग ने घर जाने पर एक साथ सारे रुपये देने की बात कही। युवती उनकी बातों में आ गई और काम करने लगी, संचालिका और मैनेजर युवती को हर महीने उनकी जरूरतों के मुताबिक रुपये देती थी। बाकि रुपये वे अपने पास रखने लगे। जब युवती ने घर जाने के लिए अपने रुपये वापस मांगे तो उसे देह व्यापार पर मजबूर किया गया। अपनी मेहनत के रुपये पाने के लिए युवती ने एक बार उनकी बात मान ली। इसके बाद भी संचालकों ने उसे रुपये नहीं दिए। युवती ने इस पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 143(1)(2), 296, 351(3), 3(5) व अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3(5) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। संचालक पूजा ढकाल और मैनेजर नीरू तमांग को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार और अवैध गतविधियां

शहर के अलग-अलग क्षेत्र में कई स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं। इनमें से कई जगहों पर स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने की शिकायतें पुलिस को लगातार मिलती रही है। इसके बाद अधिकारियों ने स्पा सेंटर की नियमित जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस को आशंका है कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार सहित कई और अवैध गतिविधियां संचालित हो रही है। बहरहाल शहर और आसपास के इलाकों में संचालित किए जा रहे स्पा सेंटरों पर पुलिस की कड़ी नजर है और जांच पड़ताल की जा रही है।

Tags:    

Similar News