CG Crime News: नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला! खनिज माफियाओं की दंबगाई, पढ़िए क्या है मामला
CG Crime News: रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने गए छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के एक नायब तहसीलदार पर रेत माफिया के गुर्गों ने जानलेवा हमले की कोशिश की। ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश कर रहे नायब तहसीलदार पर ड्राइवर ने ट्रैक्टर चढ़ा ही दिया था। ऐनवक्त पर अधिकारी ने अगर सुझबुझ से काम ना लिया हाेता तो अनहोनी घटना घट ही जाती।
CG Crime News
CG Crime News: बिलासपुर। रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने गए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक नायब तहसीलदार पर रेत माफिया के गुर्गों ने जानलेवा हमले की कोशिश की। ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश कर रहे नायब तहसीलदार पर ड्राइवर ने ट्रैक्टर चढ़ा ही दिया था। ऐनवक्त पर अधिकारी ने अगर सुझबुझ से काम ना लिया हाेता तो अनहोनी घटना घट ही जाती। घटना रतनपुर के गढ़वट रेत घाट का है।
रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए पहुंचे नायब तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। ड्राइवर ने नायब तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ा ही दिया था। उसकी नियत कुछ ठीक नहीं थी। जब नायब तहसीलदार ने ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने वाहन रोकने के बजाय स्पीड बढ़ाई और सामने खड़े नायब तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। ड्राइवर की नियत को भांपते हुए उसे समय रहते कूदकर जान बचाई।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई की है, हालांकि ट्रैक्टर और रेत को पुलिस ने अब तक जब्त नहीं किया है।
दिल दहला देने वाली यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। ग्राम गढ़वट, सरवनदेवरी और खैरखुंडी क्षेत्र में लंबे समय से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन जोरों पर चल रहा है। रविवार को नायब तहसीलदार राहुल साहू को अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे कार्रवाई करने ग्राम गढ़वट पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने रेत से भरे एक ट्रैक्टर को रोका।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक खैरखंडी निवासी रितुराज सिंह ने कार्रवाई से बचने के लिए आधी रेत नदी में ही खाली कर दी और ट्रैक्टर लेकर मौके से भागने लगा। जब नायब तहसीलदार ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। साहू ने फुर्ती दिखाते हुए कूदकर रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने उन पर ट्रैक्टर खुद को बचाया। इसके बाद चालक ट्रैक्टर लेकर तेजी से बस्ती की ओर भाग गया।
घटना के बाद नायब तहसीलदार ने रतनपुर थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और उसे बेलतरा तहसीलदार की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
रतनपुर थाना प्रभारी नीलेश पांडेय ने बताया कि नायब तहसीलदार साहू की शिकायत पर चालक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।