CG CMO Suspended: CMO सस्पेंड, लापरवाही पड़ी भारी, सरकार ने लिए एक्शन, सीएमओ निलंबित, जानिए पूरा मामला
CG CMO Suspended: छत्तीसगढ़ में सीएमओ को निलंबित कर दिया गया है। सीएमओं को लापरवाही के चलते सस्पेंड किया गया। नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने इस बाबत आदेश भी जारी किया है।
CG CMO Suspended: कवर्धा। छत्तीसगढ़ सरकार ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले सीएमओं को निलंबित कर दिया है। नगर पालिका परिषद पंडरिया के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अभिताभ शर्मा को संपत्तियों का नवीन कर निर्धारण पूर्ण करने के निर्देश दिए गये थे, लेकिन सीएमओं द्वारा समय सीमा पर संपत्तियों का नया कर निर्धारण नहीं किया गया। सीएमओ की कार्य के प्रति लापरवाही पर सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुये उन्हें निलंबित कर दिया है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश में लिखा हैं...
अभिताभ शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नगर पालिका परिषद पंडरिया में पदस्थापना के दौरान 14 जनवरी को विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली का नया कर (मांग) निर्धारण न करने के कारण राजस्व वसूली कम पाया गया, जो कार्य के प्रति उदासीनता को प्रदर्शित करता है।
शर्मा का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत गंभीर कदाचार है। राज्य सरकार ने सीएमओ अभिताभ शर्मा नगर पालिका परिषद पंडरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में शर्मा, का मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग रहेगा।
पढ़ें सरकार द्वारा जारी आदेश