CG में भयावह हादसा; हाइवा से टकराई माजदा, चालक की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

CG Road Accident: अंधेरे ने खड़े हाइवा से तेज रफ्तार माजदा आकर टकराई। भीषण टक्कर से माजदा चालक की मौत हो गई। टक्कर इतना भयानक था,ड्राइविंग सीट पर ही माजदा के चालक की मौत हो गई।

Update: 2026-03-03 05:08 GMT
npg.news

बिलासपुर। अंधेरे ने खड़े हाइवा से तेज रफ्तार माजदा आकर टकराई। भीषण टक्कर से माजदा चालक की मौत हो गई। टक्कर इतना भयानक था,ड्राइविंग सीट पर ही माजदा के चालक की मौत हो गई। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे पर हिरीं के अमसेना में यह भीषण हादसा हुआ।

नेशनल हाइवे 130 पर बिना किसी इंडिकेशन के सड़क किनारे खड़े हाइवा से माजदा टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा के परखच्चे उड़ गए। भयावह ग्घटना में माजदा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वह घर का इकलौता बेटा था और ड्राइविंग कर परिवार चलाता था।

राजनांदगांव जिले के ग्राम रामपुर (चिचोला) निवासी हरीचंद्र पटेल 28 फरवरी को आईसर गाड़ी सीजी 08 एटी 4397 लेकर अंबिकापुर से रायपुर के लिए निकला था। रविवार रात करीब 1:30 बजे जैसे ही वह ग्राम अमसेना के पास पहुंचा, अंधेरे में खड़े हाइवा सीजी 10 बीई 1650 उसे दिखाई नहीं दिया और तेज रफ्तार में वाहन सीधे उससे जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि आईसर माजदा का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हरीचंद्र के सिर, सीने और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

भयावह हादसा, इंजन का हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर

हादसे के बाद माजदा का केबिन पूरी तरह पिचककर अंदर धंस गया। सामने की बॉडी, बंपर और इंजन का हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ड्राइवर का शरीर भी केबिन से बाहर की ओर झूलता नजर आया।

फफक-फफक कर रो पड़ा पिता

मृतक के किसान पिता को रात 3 बजे हादसे की सूचना मिली। मरच्यूरी पहुंचकर वे बेटे की हालत देख रो पड़े। उन्होंने हाइवा चालक पर बीच सड़क वाहन खड़ा कर लापरवाही का आरोप लगाया।

ये तो लापरवाही है

NH पर हो रहे लगातार हादसों के बावजूद वाहन चालक नहीं सुधर रहे हैं। हाइवे पेट्रोलिंग सहित संबंधित थानों के जिम्मेदार अधिकारी भी इस ओर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। लापरवाही का आलम ये, भारी वाहन चालक बिना किसी इंडिकेशन लाइट के हाइवे किनारे वाहन खड़े कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

Tags:    

Similar News