Begin typing your search above and press return to search.

बिलासपुर-रायपुर NH पर भीषण हादसा: चार की मौत,एक ही हालत गंभीर, ट्रेलर ने स्कार्पियों को मारी टक्कर...

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर ने स्कार्पियों को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के कारण चार लोगों की मौत हो गई है

बिलासपुर-रायपुर NH पर भीषण हादसा: चार की मौत,एक ही हालत गंभीर, ट्रेलर ने स्कार्पियों को मारी टक्कर...
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर।27 फरवरी 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर ने स्कार्पियों को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के कारण चार लोगों की मौत हो गई है। एक गंभीर रूप से घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सड़क हादसे के कारण शादी की सालगिरह की खुशियां मातम में बदल गई है।

बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार जिंदगियां छीन लीं। शादी की सालगिरह मनाने खुशियों के साथ घर से निकला परिवार,घर वापस नहीं लौट पाया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का कहना है कि वे लोग यादव ढाबा में खाना पैक करा कर उसलापुर जा रहे थे, वे लोग किसी टेंडर में शामिल होने की भी बात कर रहे थे। घायल एक व्यक्ति को सिम्स से निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक तखतपुर और मुंगेली क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी लोग रात में यादव ढाबा पर सालगिरह मनाने पहुंचे थे। लौटते वक्त यह भीषण हादसा हो गया।


स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए, मौके पर हो गई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिलासपुर-रायपुर रोड पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने सामने से आ रही स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। शुरुआती जानकारी में सभी मृतक तखतपुर-मुंगेली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इसकी वजह हो सकती है।

शादी की सालगिरह की खुशियां कुछ ही घंटों में चीख-पुकार में बदल गईं। घटना की खबर मिलते ही तखतपुर और मुंगेली क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिजन बिलासपुर पहुंच रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रकाश राठे (36 वर्ष, पुरुष) ग्राम कल्का, थाना सकरी इनकी हालत गंभीर है, निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है

इनकी हो गई मौत

विशाल साहू (23 वर्ष, पुरुष)पिता: राजकुमार साहू: बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली

अमन साहू (15 वर्ष, पुरुष) पिता: संजय साहू, बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली

देवेंद्र मिश्रा (34 वर्ष, पुरुष) पिता: राजेंद्र मिश्रा: सेपत खोरजिती, थाना सीपत

छत्रपाल राठे (37 वर्ष, पुरुष) पिता: बलराम राठे, करायझार, थाना तखतपुर

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story