Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर में दो भाईयों समेत 3 की मौत: रेलिंग तोड़ते हुए पोल से जा भिड़ी कार, एक की हालत गंभीर

Raipur Car Accident: रायपुर में दो भाईयों समेत 3 की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी कार रेलिंग को तोड़ते हुए पोल से जा भिड़ी। वहीं इस हादसे में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

cg car accident
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

रायपुर 21 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां 4 युवकों से भरी एक कार डिवाइडर से जा टकराई और फिर रेलिंग तोड़ते हुए पोल से टकराकर पलट गई। इस हादसे में दो सगे भाई सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

जानिए पूरी घटना

यह हादसा आरंग थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर स्थित पारागांव के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद रेलिंग को तोड़ते हुए पोल से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

कौन और कहां के थे कार सवार ?

जानकारी के मुताबिक,मृतकों की पहचान हर्ष कुमार देवांगन (21) पता- सरागांव थाना छुरा, राहुल देवांगन (20) पता- सरागांव थाना छुरा और थानू सतनामी (22) पता- ओड़का थाना आरंग के रूप में हुई है। इनमें हर्ष और राहुल सगे भाई बताए जा रहे हैं। वहीं घायल की पहचान मिथलेश धीवर (23) के रूप में हुई है, जो कि आरंग का रहने वाला है।

कैसे हुआ हादसा ?

बताया जा रहा है कि चारों कार में सवार होकर अपने एक रिश्तेदार को महासमुंद छोड़ने गए थे। शुक्रवार देर रात लौटते वक्त उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर स्थित पारागांव के पास अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद रेलिंग को तोड़ते हुए पोल से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरु किया पर जब तक हर्ष, थानू और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मिथलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही जांच शुरु कर दी है।

सड़क हादसे से बचने के लिए क्या करें?

वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहने और सीट बेल्ट लगाएं।

वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल न करें।

शराब पीकर वाहन न चलाएं।

निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाएं।

समय-समय पर अपने वाहन का सर्विसिंग कराएं।

टेक ओवर करते वक्त सावधानी बरते।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story