भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष समेत दो की मौत: दो बाइकों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, उछलकर गिरे बाइक सवार

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news
- Surguja Road Accident: सरगुजा में दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष समेत दो की मौत हो गई है।
सरगुजा 26 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बुधवार देर रात दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में भाजपा नेता कमला प्रसाद उर्फ संजय यादव समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। यह घटना खड़गवां चौकी क्षेत्र की है।
कैसे हुआ हादसा ?
खड़गवां चौकी क्षेत्र में नेशनल हाइवे 43 पर दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक चकनाचूर हो गई। इसमें भाजपा किसान मोर्चा बतौली मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद उर्फ संजय यादव और उसके साथी की मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कौन और कहां के है मृतक-घायल ?
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान भाजपा किसान मोर्चा बतौली मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद उर्फ संजय यादव (32) और राजू सिंह (32) के रूप में हुई है, जो कि पोकसरी गांव के रहने वाले थे। वहीं दूसरे बाइक सवार की पहचान प्रमोद कुजूर (35) के रूप में हुई है, जो कि बतौली कालीपूर का रहने वाला है।
टक्कर के बाद उछलकर गिरे बाइक सवार
बताया जा रहा है कि भाजपा किसान मोर्चा बतौली मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद उर्फ संजय यादव (32) अपने साथी राजू सिंह (32) के साथ बुधवार रात घर लौट रहे थे, तभी रात साढे 8 बजे के आसपास खड़गवां चौकी क्षेत्र में नेशनल हाइवे 43 पर सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार उछलकर गिर गए।
मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
इस घटना में कमला प्रसाद उर्फ संजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजू और प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर नहीं होने के चलते उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान आज राजू की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
सड़क हादसे से बचने के लिए क्या करें?
वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहने और सीट बेल्ट लगाएं।
वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
शराब पीकर वाहन न चलाएं।
निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाएं।
समय-समय पर अपने वाहन का सर्विसिंग कराएं।
टेक ओवर करते वक्त सावधानी बरते।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
