Balodabazar 2 Constables Died: दो कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, ड्यूटी जा रहे कांस्टेबल की बाइक को तेज रफ़्तार वाहन ने मारी टक्कर...

Balodabazar 2 Constables Died: बलौदाबाजार-भाटापरा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। दोनों ड्यूटी जाने के लिए एक बाइक पर सवार होकर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक धर्मेंद्र यादव और प्रशांतधर दीवान की मौत हो गई। इस घटना के बाद बलौदाबाजार पुलिस में शोक की लहर है। भीषण सड़क हादसे में दो जवानों की मौत से परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। कांस्टेबल प्रशांतधर दीवान और धर्मेंद्र यादव एक बाइक में सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान थाना हथबंद क्षेत्र के उडेला-पौसरी के पास तेज रफ़्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, आरक्षक धर्मेंद्र यादव की मोके पर ही मौत हो गई। धमेंद्र यादव वर्तमान में साइबर सेल में पदस्थ थे और ग्राम परसबोड थाना साजा जिला बेमेतरा के निवासी थी।
हादसे में हथबंद निवासी आरक्षक प्रशांतधर दीवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया था। उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। आरक्षक प्रशांतधर दीवान हथबंद में तैनात थे और नवागढ़ जिला बेमेतरा के रहने वाले थे।
इस घटना के बाद बलौदाबाजार पुलिस में शोक की लहर है। भीषण सड़क हादसे में दो जवानों की मौत से परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शव को पीएम के लिए भेजकर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।
हार्ट अटैक से सब इंस्पेक्टर की मौत, 2025 में हुआ था प्रमोशन...
छत्तीसगढ़ के भाटापारा जिला में पदस्थ सब इंस्पेक्टर की 23 फरवरी को हृदयाघात (हार्ट अटैक) से मौत हो गई। भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक का नाम श्रवण कुमार नेताम था। सितंबर 2025 में सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर श्रवण नेताम का प्रमोशन हुआ था। प्रमोशन के दौरान एसपी ने कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया था।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
