यात्रीगण कृपया ध्यान दें: यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का स्टेटस, एक दर्जन के करीब ट्रेनें रहेंगी रद्द...
CG News SECR: बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन के काम के अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल के अकलतरा स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग एवं चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य के चलते एक दर्जन ट्रेनें रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेन गंतव्य पहुंचने से पहले ही रद्द कर दी जाएगी..
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
बिलासपुर। 06 मार्च 2026| हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है । इस कड़ी में बिलासपुर- चांपा सेक्शन के मध्य अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु प्रीनॉन, नॉनइंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना भी रेलवे की ओर से प्रस्तावित है। इसके चलते एक दर्जन यात्री ट्रेनों का परिचालन को रद्द कर दिया गया है।
रद्द होने वाली गाडियां
- 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी ।
- 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
- 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
- 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
- 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
- 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।
- 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
- 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
- 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
- 05 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।
गंतव्य से पहले समाप्त व प्रारंभ होने वाली गाडियां
- 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी |
- 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी|
यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध
गाड़ी संख्या 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है, असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही अपनी यात्रा प्रारंभ करें।